शिवसेना नेता ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किल, किया घोटालों का खुलासा...

Webdunia
शुक्रवार, 3 नवंबर 2017 (07:40 IST)
मुंबई। भाजपा से लगातार बढ़ते तनाव के बीच शिवसेना के एक नेता ने 'घोटालेबाज भाजपा' शीर्षक से एक पुस्तिका का संकलन किया है जिसमें भाजपा मंत्रियों के घोटालों का जिक्र है। उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं के बीच यह किताब वितरित की। गुजरात चुनाव से पहले जारी इस किताब से भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती है। 
 
इस कदम के बाद से पहले से ही दोनों सहयोगी पार्टियों के बीच ठंडे पड़े संबंधों में और तनाव पैदा हो सकता है। हालांकि शिवसेना के एक नेता ने स्पष्ट किया कि यह उनकी पार्टी द्वारा संकलित आधिकारिक पुस्तिका नहीं है।
 
पार्टी के एक नेता ने गुरुवार को बताया कि बुधवार शाम हुई बैठक के खत्म होने के बाद यह पुस्तिका वितरित की गई और पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे तब तक वहां से जा चुके थे।
 
56 पृष्ठों की इस पुस्तिका में पारदर्शी भाजपा के 20 'राष्ट्रीय घोटालों' का जिक्र किया गया है जब से वह केंद्र में सत्ता में आई और उन घोटालों को भी सूचीबद्ध किया है जो वर्ष 1999 से 2004 के बीच भाजपा के शासन के दौरान कथित तौर पर पार्टी के नेताओं द्वारा किए गए। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मनीष सिंह बने प्रमुख सचिव, 70 अपर कलेक्टर और 107 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर

चीन गुरु हैं राहुल गांधी, भारत को कमजोर करने की खाई कसम, किसने लगाया यह आरोप

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

30% घट जाएगा भारत का अमेरिका को निर्यात, Trump के Tariff को लेकर GTRI की रिपोर्ट

अगला लेख