शिवाजी महाराज की मूर्ति ढही, ठेकेदार और कंसलटेंट के खिलाफ FIR, क्या बोली नौसेना?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 27 अगस्त 2024 (10:44 IST)
Shivaji Maharaj Statue Collapse : महाराष्‍ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में सिंदुधुर्ग पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार जयदीप आप्टे और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल को आरोपी बनाया है। इधर नौसेना ने भी बयान जारी कर इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना की वजहों की तुरंत जांच करने और जल्द से जल्द प्रतिमा की मरम्मत और पुनर्स्थापना के लिए कदम उठाने के लिए एक टीम तैनात की है।
 
सीएम एकनाथ शिंदे ने जांच के आदेश भी दिए हैं और कहा है कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा फिर से स्थापित की जाएगी। ALSO READ: Maharashtra : सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा ढही, PM मोदी ने किया था अनावरण
 
छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने के केस में स्थानीय पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109,110,125,318 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की कंपनी को ही शिवाजी महाराज का पुतला बनाने और लगाने का काम दिया गया था।
<

#WATCH | Sindhudurg: Maharashtra Minister Deepak Kesarkar arrives at Sindhudurg Fort at Malvan town. The statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj installed here, collapsed yesterday. pic.twitter.com/QztPoPgoJ8

— ANI (@ANI) August 27, 2024 >
नौसेना की ओर से बयान जारी किया गया है कि राज्य सरकार और संबंधित विशेषज्ञों के साथ नौसेना ने इस दुर्घटना के कारण की तुरंत जांच करने और जल्द से जल्द मूर्ति की मरम्मत और फिर से स्थापित करने के लिए लिए एक टीम की नियुक्ति की है।
 
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को ढह गई। प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना दिवस के अवसर पर पिछले साल चार दिसंबर को प्रतिमा का अनावरण किया था। वे किले में आयोजित समारोहों में भी शामिल हुए थे।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख