शिवपाल को याद आए 'भगवान राम', अखिलेश से नाराज, भाजपा में जाने के संकेत

Webdunia
सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (11:27 IST)
अखिलेश के साथ नाराज चल रहे शिवपाल को अब भगवान राम की याद सता रही है। हाल ही में उन्होंने भगवान राम के श्लोक ट्विटर पर शेयर कर भगवा रंग चढने के संकेत दिए हैं।

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) प्रमुख शिवपाल यादव पर भगवा रंग चढ़ने लगा है।

शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार सुबह रामायण की चौपाई के साथ भगवान राम को परिवार, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की सर्वोत्तम पाठशाला बताया है। शिवपाल यादव की ओर से इसे भाजपा में जाने का एक और संकेत माना जा रहा है।

शिवपाल यादव ने ट्वीट किया, ''प्रातकाल उठि कै रघुनाथा। मातु पिता गुरु नावहिं माथा॥ आयसु मागि करहिं पुर काजा। देखि चरित हरषइ मन राजा॥ भगवान राम का चरित्र 'परिवार, संस्कार और राष्ट्र' निर्माण की सर्वोत्तम पाठशाला है। 
 
चैत्र नवरात्रि आस्था के साथ ही प्रभु राम के आदर्श से जुड़ने व उसे गुनने का भी क्षण है।'' दो दिन पहले ही अखिलेश यादव के चाचा ने पीएम मोदी और सीएम योगी को ट्विटर पर फॉलो करके अपने अगले कदम का संकेत दे दिया था।

अखिलेश से नाराज हैं शिवपाल, भाजपा से संपर्क
काफी पहले मुलायम कुनबे में पड़ी हुई दरार एक बार फिर चौड़ी हो गई है। विधानसभा चुनाव में पहले महज एक सीट दिए जाने से असंतुष्ट शिवपाल की नाराजगी इस समय और बढ़ गई जब अखिलेश यादव ने कथित तौर पर उन्हें संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी देने से इनकार करते हुए कहा कि वह अपनी पार्टी पर ही फोकस करें। 
 
शिवपाल यादव ने पिछले दिनों अखिलेश के बुलावे पर बैठक का बायकॉट किया तो सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके यह साफ कर दिया था कि जल्द ही वह भतीजे को झटका दे सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख