मंदसौर में बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर शिवराज मनाएंगे पीएम मोदी का जन्मदिन

विकास सिंह
सोमवार, 16 सितम्बर 2019 (20:00 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने के लिए दो दिन के मंदसौर के दौरे पर है। सोमवार सुबह मंदसौर पहुंचे शिवराज  ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया। 
 
इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाए गए प्रशासन के राहत कैंपों का भी दौरा किया।  बाढ़ पीड़ितों की मदद के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ ही स्थानीय भाजपा सांसद और विधायकों ने अपना एक महीना का वेतन देने की भी घोषणा की। 
बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर मनाएंगे पीएम का जन्मदिन- भाजपा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पूरे देश में सेवा सप्ताह के रुप में मना रही है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंदसौर में बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर पीएम मोदी का जन्मदिन मानएंगे।

शिवराज  ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के सभी कार्यकर्ता मंदसौर-नीमच में बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए खुद को झोंकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के लोगों से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए साथ आने की अपील की है। 
 
विरोध नहीं, सहयोग की भावना- बाढ़ प्रभावित इलाकों के अपने दौरे को लेकर शिवराज ने कहा कि वह यहां विरोध नहीं बल्कि सहयोग करने आए है। उन्होंने कहा कि यह वक्त एक दूसरे को कोसने का नहीं बल्कि एक साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने का है।

उन्होंने कहा कि वह मंदसौर राजनीति करने नहीं बल्कि लोगों की मदद करने के लिए आए है। उनकी पहली प्राथमिकता जिन लोगों का सब कुछ बाढ़ में बह गया उनकी मदद करना है। उन्होंने कहा कि यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं बल्कि प्रशासन को फुल सपोर्ट, फुल को-ऑपरेट करने का है, ताकि लोगों को इस संकट से निकाला जा सकें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण

अगला लेख