शिवराज सिंह चौहान बने 'नदी नायक'

Webdunia
बुधवार, 17 मई 2017 (22:30 IST)
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधवार को यहां 'नदी नायक' की उपाधि से नवाजा गया। चौहान को यह उपाधि यहां गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में जल पुरुष राजेन्द्र सिंह ने जल जन जोड़ो अभियान, जल सुरक्षा अधिनियम निर्माण सम्मेलन में दी।
 
राष्ट्रीय जल सम्मेलन में चौहान की नर्मदा सेवा यात्रा की सफलता पर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया और नदी नायक की उपाधि दी गई। इस अवसर पर जल जन जोड़ो अभियान के सदस्यों के अलावा स्वामी मुक्तेश्वरानंद जी महाराज भी मौजूद थे। 
               
जल पुरुष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि राजकाज, समाज और संत को जोड़ने का यह अद्भुत कार्य चौहान ने किया है। उन्होंने नर्मदा नदी के संरक्षण और शुद्धिकरण अभियान से मां नर्मदा का सम्मान किया है। मुख्यमंत्री ने नीर, नदी और नारी का सम्मान किया है और 150 दिनों की यात्रा में 49 दिन स्वयं भाग लेकर अद्भुत कार्य किया है।
              
चौहान ने 150 दिनों की यात्रा के अपने अनुभव साझा किए और कहा कि धरती संकट में है। वैश्विक तापवृद्धि और जलवायु परिवर्तन की समस्या से धरती जूझ रही है। अगर हमने पानी को नहीं बचाया तो धरती पर जीवन नहीं रहेगा। 
 
उन्होंने कहा कि इस यात्रा का संकल्प बहुत बड़ा और गहरा है। और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रखना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य था। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा शिव की कन्या कही जाती है और विन्ध्य और सतपुड़ा के बीच में बहती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नहीं समाज ने यह जन आंदोलन चलाया है। 
 
उन्होंने कहा कि यह यात्रा पांच महीने पांच दिन चली है जिसका मुख्य उद्देश्य जल को प्रदूषित होने से रोकना था। नशा मुक्ति अभियान चलाना, नर्मदा नदी के पांच किलोमीटर तक शराब की दुकानें खोलने पर रोक, सुलभ शौचालय, पूजा कुंड स्थापित करना और लोगों में जन चेतना पैदा करना था। चौहान ने बताया  कि इस अभियान में 25 लाख लोगों ने ध्वज हाथ में लिया।
               
चौहान ने कहा कि अब क्षिप्रा नदी को पुनर्जीवित करने का कार्यक्रम शीघ्र ही शुरू किया जाएगा और आगामी दो जुलाई को लाखों लोग करोड़ों पौधे एक साथ नर्मदा के किनारे लगाएंगे। चौहान ने सभी उपस्थितों से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।
              
स्वामी मुक्तेश्वरानंदजी ने मुख्यमंत्री चौहान की नर्मदा सेवा यात्रा की तारीफ की और कहा कि यह आदर्श कार्य किया है जिसका अन्य राज्यों को अनुसरण करना चाहिए। चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जारी जल योजना पर पुस्तक 'नर्मदा प्रवाह' की प्रति स्वामी मुक्तेश्वरानंद और जल पुरुष राजेन्द्र सिंह को भेंट की। (वार्ता)
Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- बिखर जाएगा गठबंधन, राहुल-अखिलेश चले जाएंगे विदेश

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

इंदौर नगर निगम की वर्दी पर क्यों मचा है बवाल? U टर्न की तैयारी में निगम

अगला लेख