शिवराज ने फिर कसा राहुल पर तंज, बोले कांग्रेस के डूबते जहाज को छोड़ने वाले पहले शख्स

Webdunia
शुक्रवार, 28 जून 2019 (10:52 IST)
मुंबई। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर फिर से तंज कसते हुए कहा कि वे कांग्रेस को बचाने की अंत तक कोशिश करने के बजाय पार्टी के डूबते जहाज को छोड़कर जाने वाले पहले शख्स हैं।

चौहान ने कहा कि कोई नहीं जानता है कि कांग्रेस का मौजूदा अध्यक्ष कौन है। भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के प्रमुख चौहान ने बुधवार को हैदराबाद में भी गांधी पर यही तंज कसा था। उन्होंने कहा, क्या आप जानते हैं कि कांग्रेस का अभी अध्यक्ष कौन है? हमने सुना था कि जब जहाज डूबता है तो कप्तान इसे बचाने के लिए सबसे अंत तक रहता है।

उन्होंने कहा, लेकिन कप्तान (गांधी) कांग्रेस के जहाज से कूदने वाले पहले व्यक्ति हैं। इसके अलावा चौहान ने कहा कि भाजपा देश में अपना आधार बढ़ाने के लिए अगले महीने से 35 दिन लंबा विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी। यह अभियान खासकर उन राज्यों में चलाया जाएगा जहां पार्टी सत्ता में नहीं है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान 6 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा।

चौहान ने बताया कि अभियान का नाम ‘संगठन पर्व’ है। इस अभियान की अहमियत ऐसे क्षेत्रों और राज्यों में होगी जहां भाजपा पर्याप्त मजबूत नहीं है, जैसे केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कश्मीर घाटी और सिक्किम समेत अन्य क्षेत्र।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

मां के सामने रियल एस्टेट एजेंट की हत्या, भाजपा विधायक पर मर्डर केस

रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन का फैसला, अदालत में अब सिर्फ वकील ही सफेद कमीज और काली पैंट पहनकर आ सकेंगे

CDS अनिल चौहान ने बताया, पाकिस्तानी ड्रोनों से भारत को क्यों नहीं हुआ नुकसान

महिला ने चलती बस में बच्चे को दिया जन्म, नवजात को बाहर फेंके जाने से मौत

दिल्ली के 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

अगला लेख