राहुल गांधी पर जमकर बरसे शिवराज, लगाया यह आरोप...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 7 जुलाई 2024 (23:17 IST)
Shivraj Singh Chauhan's statement on Rahul Gandhi : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को राहुल गांधी को बाल बुद्धि बताया और उन पर भ्रम और झूठ फैलाने का आरोप लगाया। चौहान की यह टिप्पणी गांधी द्वारा राम मंदिर आंदोलन को हराने संबंधी हाल के उनके बयान के जवाब में आई है।
 
चौहान ने भोपाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के बाद कहा, राहुल गांधी बाल बुद्धि हैं जो अभी परिपक्व नहीं हुए हैं। वह अभी तक ठीक से विपक्ष के नेता नहीं बने हैं। वह कहते हैं कि हमने (इंडिया गठबंधन ने) राम जन्मभूमि आंदोलन को हरा दिया है। राहुल जी, राम हमारे अस्तित्व हैं, हमारे आदर्श हैं, हमारे जीवन हैं, हमारे भगवान हैं और राम भारत की पहचान हैं।
ALSO READ: हाथरस हादसे पर राहुल गांधी का CM योगी को पत्र, जानिए क्या कहा?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘इंडिया’ गठबंधन ने अयोध्या में भाजपा को हराकर राम मंदिर आंदोलन को परास्त कर दिया है जिसे लालकृष्ण आडवाणी ने शुरू किया था।
 
चौहान ने एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी के बयान का मखौल उड़ाया और कहा कि भगवान राम के बिना भारत को नहीं जाना जा सकता। चौहान ने कहा, इस आंदोलन ने कांग्रेस को कई बार सत्ता से बाहर किया है और एक दिव्य और भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है, लेकिन राहुल गांधी केवल झूठ बोलते हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी ने संसद में अग्निवीर शहीदों के बारे में झूठ बोला और यह भी झूठ कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मुहैया नहीं करा रही है। उन्होंने कहा, उन्हें (राहुल को) झूठ बोलने और भ्रम फैलाने के अलावा और कुछ नहीं आता। यही कारण है कि ये ‘बाल बुद्धि’ व्यक्ति राहुल गांधी जो मन में आता है, वह बोलते रहते हैं। कोई यह नहीं समझ पा रहा है कि वह (राम मंदिर) आंदोलन को कैसे हरा पाए।
ALSO READ: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले, भाजपा ने लिया झारखंड की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ने का संकल्प
चौहान ने कहा, जो मन में आए, वही कहना कांग्रेस की प्रवृत्ति बन गई है। उनके (राहुल गांधी) नेतृत्व में कांग्रेस केवल दुर्भाग्य को आमंत्रित करेगी। अहमदाबाद की अपनी यात्रा के दौरान, गांधी ने यह भी दावा किया था कि कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी को गुजरात के उसके गढ़ (2027 के विधानसभा चुनावों में) में हराएगी, ठीक उसी तरह जैसे अयोध्या में भाजपा उम्मीदवार को हराया गया था। हाल के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने फैजाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह को हराया था, जिसमें अयोध्या विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बागपत DM के सामने रखा नकली ब्रांड का पानी, JCB से नष्ट कराईं सारी बोतलें

SBI करेगा 10000 कर्मचारियों की नियुक्ति, देशभर में खोलेगा 600 नई शाखाएं

Chennai Air Show : भारतीय वायुसेना का शानदार हवाई प्रदर्शन, आसमान में दिखा मनमोहक नजारा

अरविंद केजरीवाल ने बताया, कब करेंगे भाजपा के लिए प्रचार

भोपाल की फैक्टरी से 1,814 करोड़ का एमडी मादक ड्रग्स और कच्चा माल जब्त

सभी देखें

नवीनतम

चेन्नई एयर शो के दौरान भगदड़, 3 की मौत, 200 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

दिल्ली हाईकोर्ट उमर खालिद की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा

पंजाब में AAP के स्थानीय नेता को गोली मारी गई, अकाली नेता पर आरोप

Jharkhand : पूर्व CM चंपई सोरेन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती

बागपत DM के सामने रखा नकली ब्रांड का पानी, JCB से नष्ट कराईं सारी बोतलें

अगला लेख