दिल्ली में गरजे शिवराज, POK को भारत में लाना 10 दिन का खेल

विकास सिंह
गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (08:17 IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं का पाकिस्तान प्रेम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली चुनाव में पाकिस्तान को लाने वाले भाजपा नेताओं में नया नाम मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का है। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि अब पाक अधिकृत कश्मीर मुद्दा है। एक दिन इसे भी भारत का अभिन्न अंग भौतिक रुप से बना लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि दस दिन का खेल है जिस दिन भारत ने ठान लिया उसे भी अपना बना लेंगे। 
 
वहीं शिवराज ने भड़काऊ भाषण देने वाले शारजील इमाम को गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए दिल्ली सरकार को देशद्रोहियों का साथ देने वाली सरकार बता डाला। उन्होंने कहा कि यह मोदी जी और अमित शाह जी की सरकार है। जो भी देश टुकड़े-टुकड़े करने की बात करेगा, उसे जेल की काल कोठरी में डाल के सड़ा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग शाहीन बाग में बैठकर अगर यह सोचते हैं कि सीएए को खत्म कर दिया जाएगा, तो ऐसा नहीं होने वाला। ये मोदी जी हैं, किसी की गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। दुनिया की कोई ताकत अब सीएए को लागू होने से नहीं रोक सकती ।
 
शिवराज ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने का कानून है, छीनने का नहीं। यह मानवीय कानून है और हम सब इसके साथ हैं। मैं केजरीवाल और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि इस कानून में कहां पर यह लिखा है कि भारत के मुसलमानों को देश से निकाल दिया जाएगा? उन्होंने कहा कि लोगों में भ्रम फैलाकर विपक्ष ने पूरे देश में आग लगा दी। देश को दंगे की आग में झोंकने की कोशिश की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख