EVMhackathon : राहुल गांधी को शिवराज सिंह ने बताया समझदार...

Webdunia
बुधवार, 23 जनवरी 2019 (12:02 IST)
भोपाल। अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट द्वारा EVM हैकिंग कर 2014 के चुनाव में बीजेपी को लाभ पहुंचाने की खबरों के बाद कांग्रेस मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रही है। कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आऱोपों का पलटवार करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि 'तो क्या राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आपकी जो सरकारें बनी हैं, वे बिना ईवीएम के चुनाव होने से बनी हैं? इसके बाद शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी आप तो समझदार हैं, समझाइए अपने नेताओं को।
 
 
सोमवार को भारतीय मूल के अमेरिकी हैकर सैयद शुजा ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा था कि 2014 लोकसभा चुनाव में ईवीएम के कारण बीजेपी सत्ता में आई थी। कांग्रेस इस पर हमला करते हुए कहा था ‍कि 'मोदीजी ईवीएम हैक करके पीएम बने..?  तो क्या ये है मोदी लहर का राज? 
लंदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय मूल के अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट सैयद शुजा ने दावा किया था कि '2014 के लोकसभा चुनाव में धांधली हुई थी, इसकी मदद से बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई थी।
 
 
शुजा ने दावा किया था कि 2014 में भाजपा ने ईवीएम हैक कराई, सरकार बनने के बाद गोपीनाथ मुंडे ने हैकिंग के लिए संपर्क किया। इसके बाद 2015 में आप ने भी हैकिंग कराई। महाराष्ट्र, गुजरात और यूपी के चुनावों में भी धांधली की गई। ये हैकिंग ट्रांसमीटर के जरिए कराई गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

अगला लेख