Hanuman Chalisa

शिवसेना MLA का दावा, बांग्लादेश को 48 घंटे में परास्त कर सकते हैं पीएम मोदी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 11 दिसंबर 2024 (09:15 IST)
Protest against Bangladesh violence: बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन का दौर जारी है। शिवसेना विधायक नीलेश राणे ने मंगलवार को दावा किया कि बांग्लादेश में हमलों का सामना कर रहे हिंदुओं को भारत बचाएगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पड़ोसी देश को 48 घंटे में परास्त कर सकते हैं।
 
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए राणे ने कहा कि भारत को हर रोज चारों तरफ से घेरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय के पास सिर्फ एक देश है - भारत। उन्होंने कहा कि नेपाल भी एक हिंदू बहुल देश है, लेकिन हिमालयी देश में समुदाय की आबादी बहुत कम है।
 
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के विधायक राणे ने कहा कि मुसलमानों के पास कई देश हैं। अगर आपको (मुसलमानों को) हमारा देश पसंद नहीं है तो चले जाइये।
 
शिवसेना विधायक राणे ने अपने गृह जिले में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम बांग्लादेश में हिंदुओं को बचाएंगे। इसके लिए (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी हैं। लेकिन अपने देश को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। अपनी सतर्कता कम मत कीजिए। मोदी जी को बांग्लादेश को हराने में दो दिन से ज्यादा समय नहीं लगेगा। हम 48 घंटे में बांग्लादेश को परास्त कर देंगे।
 
इस बीच, ठाणे जिले में सकल हिंदू समाज ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचारों को उजागर करने और उनके साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी सरकार ला रही नई श्रम नीति, क्‍या-क्‍या दिखेंगे बदलाव, 3 चरणों में होगी लागू

Pakistan की ISI के साथ आतंक की नई साजिश बेनकाब, लश्कर-ए-तैयबा और ISIS खुरासान ने मिलाया हाथ, जानिए क्या है पूरा प्लान

चेहरे पर सूजन, कांपती आवाज, पदयात्रा स्थगित, दुखी भक्त प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के लिए कर रहे हैं प्रार्थना

UPI से पैमेंट करते हैं तो नई सुविधा, जान लीजिए, वरना बेवजह होंगे परेशान, धोखाधड़ी से भी होगा बचाव

Indian Railways Train Ticket Rules में बड़ा बदलाव, कन्फर्म टिकट की बड़ी परेशानी से मिलेगी मुक्ति, Free में होगा काम

सभी देखें

नवीनतम

क्या कानपुर धमाके के पीछे आतंकी साजिश, 8 घायल, चौंकाने वाला खुलासा

DGP-SP ने फर्जी केस में फंसाया, IPS वाई पूरन सिंह की पत्नी ने 2 सीनियर अधिकारियों के खिलाफ की शिकायत, मानसिक प्रताड़ना का किया जिक्र

पत्नी ने पति पर डाल दिया खौलता हुआ तेल, फिर जख्म पर छिड़का मिर्च पावडर

आजम खान ने अपनी शर्त मनवाकर की अखिलेश यादव से मुलाकात, जानिए क्या हुई बात

Navi Mumbai Airport : PM मोदी ने किया नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन, खूबियां जान हो जाएंगे हैरान

अगला लेख