राजस्थान में BJP को झटका, करणपुर उपचुनाव में मंत्री सुरेन्द्रपाल टीटी हारे

कांग्रेस के रूपिंदर सिंह 11 हजार से ज्यादा वोटों से जीते

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 8 जनवरी 2024 (16:04 IST)
  • आप उम्मीदवार तीसरे स्थान पर 
  • कांग्रेस प्रत्याशी के निधन से स्थगित हुआ था चुनाव 
  • टीटी को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था
Rajasthan by election : राजस्थान के गंगानगर (Ganganagar) जिले की श्रीकरणपुर (Srikaranpur) विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह (Rupinder Singh) ने भाजपा सरकार के मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी (Surendrapal Singh) 11 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया। आप के पृथ्वीपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 
 
कांग्रेस प्रत्याशी के निधन से चुनाव स्थगित : श्रीगंगानगर की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी एवं तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। यहां भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी और कांग्रेस की ओर से कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह उम्मीदवार थे।
 
सत्तारूढ़ भाजपा ने करणपुर सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल कर लिया था। बाद में उन्हें कृषि विपणन विभाग, इंदिरा गांधी नहर विभाग व अल्पसंख्यक मामलात व वक्फ विभाग भी आवंटित किए गए।

जनता ने भाजपा को सबक सिखाया : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह कुन्नर की जीत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इलाके की जनता ने सत्तारूढ़ भाजपा को सबक सिखाया है। इस जीत के साथ ही राज्य की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 70 हो गई है जबकि भाजपा के विधायकों की संख्या 115 है। 
 
गहलोत ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि करणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत दिवंगत गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है। उन्होंने लिखा कि करणपुर की जनता ने भाजपा के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता एवं नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

7.4 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया रूस, सुनामी की चेतावनी

LIVE: सीएम योगी ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा की, कावड़ियों पर बरसाए फूल

गाजियाबाद में एंबुलेंस की टक्कर से 2 कांवड़ियों की मौत, 1 घायल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

अगला लेख