शोपियां गोलीबारी : मृतकों की संख्या 5 हुई

Webdunia
सोमवार, 5 मार्च 2018 (14:05 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बीती रात हुई गोलीबारी में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। मौके से सोमवार सुबह 1 और शव बरामद हुआ। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पाहनू शोपियां में घटनास्थल से कुछ दूरी पर 1 और शव मिला है तथा मृतक की पहचान शोपियां के चित्रागाम निवासी गौहर अहमद लोन के रूप में हुई है।

सूत्रों ने बताया कि लोन का शव एक कार से बरामद हुआ। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों के एक संयुक्त नाके पर गोलीबारी किए जाने के बाद हुई मुठभेड़ में 1 आतंकवादी सहित 4 लोग मारे गए।


रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान शाहिद अहमद डार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एक कार में मृत अवस्था में मिले 3 लड़के मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी के सहयोगी थे। तीनों लड़के स्थानीय थे और शोपियां के त्रेंज, पिंजूरा और इमाम साहिब इलाकों के रहने वाले थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

अगला लेख