Hanuman Chalisa

श्री रामचरितमानस की 105 साल पुरानी उर्दू प्रति मिली

Webdunia
वाराणसी। श्री रामचरितमानस की 105 साल पुरानी उर्दू भाषा की एक प्रति नई दिल्ली के एक कबाड़ी बाजार से मिली है।
 
उर्दू में छपी श्री रामचरितमानस की यह प्रति 1910 की है जिसे तीन साल पहले दिल्ली के हौजखास में एक कबाड़ी बाजार में फटी हुई किताबों के ढेर में पाया गया था। तब संकट मोचन मंदिर के पुजारी के परिवार ने इसे मात्र 600 रुपए में खरीद लिया था।
 
पुजारी का परिवार श्री रामचरितमानस की एक प्राचीन पांडुलिपि की खोज कर रहा था जिसे तुलसी घाट स्थित अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास से चुरा लिया गया था। इनके साथ गोस्वामी तुलसीदास से जुड़े कई और लेख भी चोरी हो गए थे। इसी खोज के दौरान पुजारी के परिवार को श्री रामचरितमानस की यह उर्दू प्रति मिली।
 
जब यह पांडुलिपियां चोरी हो गईं तो बनारस हिन्‍दू विश्वविद्यालय में जलगति विज्ञान के प्रोफेसर और संकट मोचन मंदिर के पूर्व पुजारी वीरभद्र मिश्रा के दो बेटों विशम्भर नाथ मिश्रा और विजय नाथ मिश्रा ने देशभर में इनकी खोज शुरू की।
 
उर्दू की यह प्रति शिव भरत लाल ने 1904 में लिखी थी जो भदोही के रहने वाले थे। बाद में इसे लाहौर के हाफ टोन प्रेस ने 1910 में प्रकाशित किया था। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी