Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सियाचिन में पिछले दस साल में 163 जवान मारे गए

Advertiesment
हमें फॉलो करें Siachen
, बुधवार, 21 मार्च 2018 (20:54 IST)
नई दिल्ली। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में जानकारी दी कि दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में सेना पिछले दस साल में अपने163 जवानों को खो चुकी है। करीब 20 हजार फुट ऊंचाई पर स्थित ग्लेशियर पर सुरक्षा की जिम्मेदारी अदा करते हुए जान गंवाने वालों में छह अधिकारी थे।


रक्षामंत्री ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जवानों की मौत का वर्षवार आंकड़ा दिया। उन्होंने बताया कि 2008 में सियाचिन में नौ जवान मारे गए। 2009 में 13, 2010 में 50 और 2011 में 24 सैन्यकर्मियों की जान चली गई।

उन्होंने बताया कि 2012 में 12, 2013 में11 और 2014 में आठ सैनिकों की जान चली गई। 2015 में 11, 2016 में 20 और 2017 में पांच जवान मारे गए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

48 घंटे में कुपवाड़ा में 5 आतंकी ढेर, 4 सुरक्षाकर्मी शहीद