Hanuman Chalisa

सिद्धारमैया बोले, भाजपा और आरएसएस हिन्दू उग्रवादी हैं...

Webdunia
गुरुवार, 11 जनवरी 2018 (20:03 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए उन्हें हिन्दू उग्रवादी कहा। हालांकि भाजपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह कांग्रेस ही है, जिसने अलगाववादियों का समर्थन किया।
 
 
भाजपा ने उनके नेताओं के साथ-साथ आरएसएस नेताओं की गिरफ्तारी करने की सिद्धारमैया को चुनौती भी दी। सिद्धारमैया ने कल था कि भाजपा और आरएसएस आतंकवादी हैं, जिसका भाजपा ने कड़ा विरोध किया था। सिद्धारमैया ने आज उन्हें हिन्दू उग्रवादी कहा।
 
जब मुख्यमंत्री से कल के उनके बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चामराजनगर में पत्रकारों से कहा, मैंने हिन्दुत्व उग्रवादी कहा था। इसके बाद सिद्धारमैया ने मैसुरू में कहा, मैंने कहा था कि वे हिन्दुत्व आतंकवादी हैं। मैं भी हिन्दू हूं, लेकिन मैं मानवता के साथ हिन्दू हूं, वे मानवता के बिना हिन्दू हैं। मेरे और उनमें यही अंतर है।
 
इस बीच भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा बनाई गई पार्टी को आतंकवादियों से जोड़ने के लिए सिद्धारमैया को गैर जिम्मेदार बताते हुए आज आरोप लगाया, देश में यदि आज आतंकवाद है तो इसका मुख्य कारण कांग्रेस है, बल्कि कश्मीर की हालत के लिए भी वही जिम्मेदार है।
 
करंदलाजे ने कांग्रेस पर खालिस्तान आंदोलन को समर्थन देने और बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया और कहा, हमें इसके कारण कई अधिकारियों, सैनिकों, नेताओं और प्रधानमंत्री तक को खोना पड़ा। करंदलाजे ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लिट्टे और उसके नेता प्रभाकरण को शरण दी, वित्तीय मदद की और प्रशिक्षित किया। सिद्धारमैया ने कल आरोप लगाया था कि भाजपा, आरएसएस और बजरंग दल संगठनों के भीतर आतंकवादी हैं। भाजपा ने इस आरोप को खारिज किया है।
 
सिद्धारमैया के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा की राज्य इकाई ने उन पर भाजपा-आरएसएस को आतंकवादी संगठन कहकर सांप्रदायिक आधार पर चुनावों का ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक सुरेश कुमार ने पूछा कि उन्हें कब गिरफ्तार किया जाएगा क्योंकि वे आरएसएस से हैं।
 
कुमार ने कन्नड़ में एक ट्वीट में कहा, मुझे कब गिरफ्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मेरा नाम एक आतंकवादी के रूप में लिया है, क्योंकि मैं आरएसएस से हूं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, मैं भी आरएसएस से हूं, मुझे भी गिरफ्तार किया जाए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll : टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में BJP 192 सीटों पर आगे, TMC को बड़ा झटका

Donald Trump बोले- 'तूफान आ रहा है, जो रुकेगा नहीं', पोस्ट से बढ़ी हलचल, आखिर क्या है CENTCOM का Plan

TMC 226 सीटें जीतेगी, पश्चिम बंगाल के EXit polls पर ममता बनर्जी का रिएक्शन

अलीगढ़ : AMU के नदीम तरीन हॉल में कल्चरल इवेंट में अफ्रीकी छात्र की हिंदी स्पीच ने जीता दिल

एक दिन मछली खाकर कोई बंगाल नहीं जीत सकता, उसके लिए ‘आमी बांगाली’ होना पड़ेगा

सभी देखें

नवीनतम

Top News : बंगाल में स्ट्रांग रूम पर बवाल, कमर्शियल गैस सिलेंडर 1000 रुपए महंगा

चुनाव खत्म होते ही महंगाई की मार, कमर्शियल गैस सिलेंडर 1000 रुपए महंगा

कोलकाता में हाई वोल्टेज ड्रामा, बैलेट बॉक्स से टेम्परिंग का आरोप और आमने-सामने BJP-TMC, EC ने क्या कहा

जबलपुर हादसे पर CM मोहन यादव मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश

बंगाल में EVM की सुरक्षा को लेकर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में टकराव, कोलकाता में स्ट्रांग रूम के बाहर ममता बनर्जी का धरना

अगला लेख