सिद्धू ने बनाई नई पार्टी, परगट भी साथ

Webdunia
शुक्रवार, 2 सितम्बर 2016 (15:48 IST)
चंडीगढ़। भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व क्रिकेटर नवजोतसिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका देते हुए आवाज-ए-पंजाब नाम से एक नए दल का गठन कर लिया है। बताया जाता है कि सिद्धू की नई पार्टी में अकाली दल छोड़कर आए पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगटसिंह भी होंगे। 
 
हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि सिद्धू ने नए दल का गठन कर लिया। उन्हीं के फ्रंट से जुड़े एक नेता ने टीवी चैनलों से बात करते हुए बताया कि पार्टी की रणनीति क्या होगी और किस नेता की क्या जिम्मेदारी होगी, इसकी समय आने पर घोषणा की जाएगी। 
 
सिद्धू द्वारा नई पार्टी बनाना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आप को उम्मीद थी सिद्धू के पार्टी से जुड़ने से उसे आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन के खिलाफ बढ़त हासिल हो सकती है, लेकिन सिद्धू ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
 
एक ओर सिद्धू ने अलग दल का गठन कर लिया तो दूसरी ओर आप इन दिनों पंजाब में बिखराब के साथ ही भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रही है। 

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख