दिल्ली में अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोती, छत्रपति शिवाजी के पोस्टर चिपकाए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 (20:01 IST)
Signboards of Delhi Akbar Road were blackened: राजधानी दिल्ली के अकबर रोड और हुमायूं रोड पर लगे साइनबोर्ड पर कालिख पोती गई और उन पर छत्रपति शिवाजी के पोस्टर चिपका दिए गए। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह घटना कुछ लोगों के विक्की कौशल अभिनीत हिंदी फिल्म 'छावा' देखने के बाद हुई। यह मराठा योद्धा राजा छत्रपति संभाजी पर आधारित फिल्म है।
 
पुलिस ने साफ कराए बोर्ड : इस कृत्य के कई कथित वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया मंचों पर सामने आए, जिसमें कुछ युवा साइनबोर्ड पर काली कालिख लगाते और मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी की तस्वीरें चिपकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिवाजी के बेटे संभाजी, साम्राज्य के दूसरे राजा थे। सूत्रों ने बताया कि पुलिस दल और नगर निगम अधिकारियों को तुरंत मौके पर भेजा गया तथा क्षतिग्रस्त बोर्ड को साफ कराया गया।
 
अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस तोड़फोड़ को रोकने तथा कानून एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर नजर रख रही है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप का दर्द, लगता है हमने भारत और रूस को खो दिया

भारत की पहली टेस्ला कार के मालिक बने महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, क्या है इसमें खास

भारतीय छात्रों के पसंदीदा बने ये देश, अमेरिका में क्‍यों घट रही है रुचि?

भारत के लिए कौन सबसे बड़ी चुनौती, चीन या पाकिस्तान, CDS अनिल चौहान ने चेताया

अमेरिका के साथ रिश्ते तो चाहता है भारत, पीटर नवारो का बयान मंजूर नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्‍ट्रपति चुनाव से पहले क्यों रद्द हुई NDA सांसदों की डिनर पार्टी? क्या पंजाब की बाढ़ बनी वजह?

बाढ़, बारिश और भूस्खलन से कई राज्यों में हाहाकार, 23 राज्यों में आज भी अलर्ट

केरल में ऑपरेशन सिंदूर की रंगोली पर बवाल, क्यों दर्ज हुई RSS के 27 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR

पीएम मोदी के दौरे से कितने सुधरेंगे मणिपुर के हालात?

LIVE: साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण आज, जानिए कहां-कहां दिखेगा?

अगला लेख