dipawali

लंदन में तिरंगे के अपमान पर भड़के सिख, दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर जमकर किया प्रदर्शन

Webdunia
सोमवार, 20 मार्च 2023 (21:42 IST)
नई दिल्ली। खालिस्तान समर्थक अलगाववादियों द्वारा 1 दिन पहले लंदन में भारतीय उच्चायोग में भारतीय झंडे को नीचे उतारने की कोशिश करने के विरोध में सोमवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी में ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर सिख समुदाय के कई लोग इकट्ठा हुए। हाथों में तिरंगा और तख्तियां लिए सिखों ने 'भारत हमारा स्वाभिमान है' के नारे लगाए और कहा कि वे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
 
गौरतलब है कि खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने रविवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग के ऊपर फहराए गए तिरंगे के साथ अपमानजनक व्यवहार किया था जिसके बाद कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई। मिशन के अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के तिरंगे झंडे पर हमले को नाकाम कर दिया गया और अब तिरंगा शान से लहरा रहा है।
 
वहीं इस दौरान पुलिस ने कहा कि सुरक्षा कर्मचारियों के 2 सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। लंदन में भारतीय उच्चायोग पर प्रदर्शन के बाद भारत ने रविवार रात ब्रिटिश उप उच्चायुक्त को तलब किया और पूरी तरह से 'सुरक्षा के अभाव' पर स्पष्टीकरण मांगा।
 
विदेश मंत्रालय ने सख्त शब्दों वाले अपने बयान में कहा कि ब्रिटेन में भारतीय राजनयिक परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा के प्रति ब्रिटिश सरकार की उदासीनता भारत को अस्वीकार्य लगती है, वहीं शीर्ष ब्रिटिश अधिकारियों ने कहा है कि ब्रिटेन सरकार लंदन में भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा को गंभीरता से लेगी। उन्होंने मिशन में तोड़फोड़ को अपमानजनक और पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बेहद खराब, कितना है AQI?

उत्तर कोरिया के किम जोंग उन को है नए दोस्तों की तलाश?

हंगरी में नहीं मिलेंगे ट्रंप और पुतिन, विदेश मंत्रियों की बातचीत में फैसला

साने ताकाइची बनीं जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री, PM मोदी ने दी बधाई

H-1B वीजाधारकों के लिए बड़ी खबर, ट्रंप सरकार ने दी बड़ी राहत

अगला लेख