सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली, भारत रैंकिंग में 5 स्थान फिसला, पाकिस्तान का बुरा हाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 10 जनवरी 2025 (18:08 IST)
Henley Passport Index News in Hindi: यदि आपके पास सिंगापुर का पासपोर्ट है तो आपके पास दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है। आप इस पासपोर्ट पर बिना वीजा के 195 देशों की यात्रा कर सकते हैं। वहीं, भारत को पासपोर्ट रैंकिंग में बड़ा झटका लगा है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index) की सूची में भारत 5 पायदान फिसलकर 85वें स्थान पर पहुंच गया है। जापान इस सूची में दूसरे स्थान है, जो कि 2024 में पहले स्थान पर था। 
 
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा जारी सूची के अनुसार, 2024 में दूसरे स्थान पर रहा सिंगापुर 2025 एक बार फिर पहले स्थान पर पहुंच गया है। 2023 में भी सिंगापुर ‍शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में पहले स्थान पर था। हेनले हर साल पासपोर्ट इंडेक्स जारी करता है। इस सूची में हर साल परिवर्तन होता है। दूसरे स्थान पर रहे जापान का पासपोर्ट रखने वाला व्यक्ति 193 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकता है।

तीसरे स्थान पर 5 देश : जापान के बाद दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और फिनलैंड तीसरे स्थान पर आते हैं। इन देशों के पासपोर्ट से 192 देशों में बिना वीजा यात्रा की जा सकती है। ऑस्ट्रिया, आयरलैंड, डेनमार्क, लक्जमबर्ग, नॉर्वे, स्वीडन और नीदरलैंड इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। इन देशों के नागरिक 191 देशों में वीजा मुक्त यात्रा कर सकते हैं। न्यूजीलैंड, पुर्तगाल, स्विटजरलैंड, ब्रिटेन और बेल्जियम पांचवे स्थान पर हैं। इन देशों के पासपोर्ट रखने वाले व्यक्तियों को 190 देशों में वीजा की जरूरत नहीं होगी। 
 
भारत की क्या है स्थिति : भारत हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 2024 की तुलना में इस बार 5 स्थान फिसल गया है। 2024 में भारत 80वें स्थान पर था, जो कि अब 85वें स्थान पर पहुंच गया है। 2023 में भारत 84वें स्थान पर था। भारतीय पासपोर्ट पर 57 देशों में बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है। इन देशों में भूटान, मॉरिशस, नेपाल, अंगोला, बोलीविया, फिजी, हैती, केन्या, श्रीलंका, कतर आदि देश शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तान इस सूची में 103वें स्थान पर है। पड़ोसी नेपाल और बांग्लादेश की रैंकिंग पाकिस्तान से बेहतर है। इस सूची में बांग्लादेश 100वें और नेपाल 101वें स्थान पर है। भूटान और श्रीलंका क्रमश: 90वें और 96वें स्थान पर हैं। 
 
क्या है हेनले पासपोर्ट इंडेक्स : हेनले पासपोर्ट इंडेक्स अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन प्राधिकरण (IATA) द्वारा उपलब्ध कराए गए डेटा पर आधारित होता है साथ ही व्यापक इन-हाउस शोध और ओपन-सोर्स ऑनलाइन डेटा का उपयोग भी इसके लिए किया जाता है। पासपोर्ट इंडेक्स पासपोर्ट को कुल वीजा मुक्त स्कोर के आधार पर रैंक करता है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स अपनी तरह का सबसे मजबूत और विश्वसनीय इंडेक्स है। सबसे ज़्यादा वीजा मुक्त स्कोर वाले देश का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट, 5 बच्चों की मौत, 12 घायल

Raja Raghuvanshi case : कोर्ट ने बढ़ाई सोनम और राज की न्यायिक हिरासत, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई सुनवाई

छत्तीसगढ़ के बस्तर में 6 नक्सली गिरफ्तार, 1 पर था 2 लाख रुपए का इनाम

Bihar Elections 2025 : तेजस्वी यादव के आरोपों पर आ गया चुनाव आयोग का जवाब, जानिए क्या कहा

Delhi AIIMS में ओडिशा की नाबालिग लड़की की मौत, बदमाशों ने जलाया था जिंदा, CM ने जताया दुख

अगला लेख