महिलाओं को जींस नहीं पहननी चाहिए- येसुदास

Webdunia
शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2014 (16:06 IST)
तिरुवनंतपुरम। मशहूर गायक केजे येसुदास ने महिलाओं के जींस पहनने का विरोध करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। उनके इस बयान के बाद विवाद पैदा हो गया। 
 
केरल में जन्मे येसुदास की पहचान फेमस प्लेबैक सिंगर के रूप में है। संगीत के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए इन्हें पद्मश्री और पद्म विभूषण से भी नवाजा गया है। इन्होंने कहा कि जब कोई महिला जींस पहनती है तो लोगों पर जींस के अलावा देखने का दबाव बनता है।
 
गांधी जयंती के सिलसिले में एक स्वैच्छिक संस्था द्वारा आयोजित समारोह में येसुदास ने कहा, 'जींस पहनकर महिलाओं को दूसरों के लिए समस्या पैदा नहीं करना चाहिए, जो ढंकने लायक है, उसे ढंका जाना चाहिए।'
 
74 वर्षीय गायक ने कहा कि इस तरह की पोशाक भारतीय संस्कृति के खिलाफ हैं, जिसमें सादगी सौम्यता को महिलाओं के सबसे बड़े गुणों में गिना जाता है। गायक की टिप्पणी पर विरोध जताते हुए महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने नगर में शुक्रवार को मार्च निकाला। 
 
महिला कांग्रेस की नेता बिंदू कृष्णा ने कहा, 'यह पूरी तरह अस्वीकार्य विचार है। इसे सिर्फ महिलाओं के अधिकार के अतिक्रमण के रूप में देखा जाना चाहिए। साथ ही सीपीआई एम स्टूडेंट और यूथ विंग ने येसुदास की कड़े शब्दों में निंदा की है। (एजेंसियां)
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया