Hanuman Chalisa

सोशल मीडिया पर भी छाया 'सिंहस्थ'

Webdunia
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2015 (19:26 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में होने वाला सिंहस्थ-2016 इस बार हाईटेक होने जा रहा है और इसके प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया की फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम जैसी साइटों पर विश्व के लगभग 40 देशों के लोगों द्वारा देखा और पसंद किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने गुरुवार को यहां बताया कि सिंहस्थ 2016 मेला अगले साल 22 अप्रैल से उज्जैन में शुरू होगा। सिंहस्थ के प्रचार-प्रसार के लिए शुरुआती दौर में ही बेवसाइट बनाकर जिज्ञासुओं के लिए प्रस्तुत की जा चुकी है। इसके अलावा फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम जैसी सोशल साइटों पर भी विश्व के करीब 40 देशों के लोगों द्वारा बड़ी तादाद में इसे देखा और पसंद किया जा रहा है।
 
सिंहस्थ के बेवसाइट सिंहस्थउज्जैन डॉट इन वैश्विक पर्यटकों के लिए जानकारी का प्रकाश-पुंज साबित हो रही है। इसके माध्यम से एक क्लिक पर सिहंस्थ से जुड़ी समस्त जानकारी उपलब्ध है।
 
इसी साइट पर सिंहस्थ 2016 के नाम से बनाए गए फेसबुक पेज को लिंक किया गया है। इसी तरह सिंहस्थ-2016 के टि्वटर अकाउंट के भी अभी तक 1086 फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर भी अनेक लोगों ने सिंहस्थ इंस्टाग्राम के पेज को ‘लाइक’ किया हुआ है।
 
सिंहस्थ 2016 के प्रचार-प्रसार के लिए कई सुझाव भी प्राप्त हुए हैं। इस सिलसिले में यूनाइटेड किंगडम के हेमन्त कुमार का सुझाव है कि भारतीय संस्कृति के पवित्र संकेत ‘स्वास्तिक’ को सिंहस्थ 2016 के लिए बनाए गए संकेत फ्लैग में प्रचारित करना चाहिए। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात टूरिज्म में रोजगार का सुनहरा मौका, निःशुल्क टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण का प्रारंभ

जिन किसानों के स्लॉट बुक हैं, उनसे 28 मई तक गेहूं खरीदेगी सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान कल्याण के लिए हम प्रतिबद्ध

UPSRTC बसों की हो रही लाइव ट्रैकिंग, सुरक्षित बनाया जा रहा यात्रियों का सफर

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की