Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी को रेस्तरां के बाहर भीड़ ने घेरा, नारे लगाए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 22 जनवरी 2024 (09:20 IST)
Bharat Jodo Nyay Yatra: असम के नगांव जिले में रविवार शाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को सड़क किनारे एक रेस्तरां में लोगों की भीड़ ने घेर लिया। भीड़ ने राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। यह घटना तब हुई जब गांधी और कुछ अन्य नेता घटनास्थल से लगभग 10 किमी दूर रुपोही (Rupohi) में अपने रात्रि प्रवास के लिए रास्ते में अंबागन के रेस्तरां में रुके थे।
 
'अन्याय यात्रा तथा रकीबुल वापस जाओ' जैसे नारे वाली तख्तियां दिखाईं : भीड़ ने सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और समागुरी से कांग्रेस विधायक रकीबुल हुसैन का जिक्र करते हुए 'अन्याय यात्रा तथा रकीबुल वापस जाओ' जैसे नारे वाली तख्तियां दिखाईं। सुरक्षाकर्मियों ने गांधी और अन्य नेताओं को रेस्तरां से बाहर निकाल लिया।
 
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रैली से लौट रहे पार्टी कार्यकर्ताओं के वाहनों पर हमले की एक और घटना हुई। उन्होंने बताया कि छात्र इकाई के 3 सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले दिन में सोनितपुर जिले में 2 अलग-अलग घटनाओं में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा पर हमला किया गया और वरिष्ठ नेता जयराम रमेश की कार पर भी हमला हुआ।
 
गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) दिन के समय मध्य असम जिले में पहुंची। नेताओं ने दोपहर में कलियाबोर में एक जनसभा को संबोधित किया जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे।(भाषा) 
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

यूपीआई से लेकर गैस सिलेंडर की कीमतों तक अगस्त में हुए 5 बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर?

अनिल अंबानी की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने पूछताछ के लिए 5 अगस्त को किया तलब

LIVE: अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित, जानिए क्या है वजह?

नीतीश कुमार का बड़ा एलान, गार्ड, रसोइयों और अनुदेशकों का वेतन बढ़ा

Weather Update: दिल्ली NCR समेत अनेक राज्यों में होगी मूसलधार बारिश, IMD का अलर्ट

अगला लेख