अब घरों में लगेगी स्मार्ट नेम प्लेट, 100 शहरों के करोड़ों लोगों को होगा बड़ा फायदा

Webdunia
मंगलवार, 5 नवंबर 2019 (08:20 IST)
देश में विकास की गति को तेज करते हुए 100 स्मार्ट शहर बनाए जा रहे हैं। स्मार्ट शहरों में सरकार ने मकानों के सामने स्मार्ट नेम प्लेट लगाने का फैसला किया है। अत्याधुनिक नेम प्लेट लगने से इन शहरों में रहने वाले करोड़ों लोगों को बड़ा फायदा होगा। इस नेम प्लेट पर मकान मालिक के नाम और पते के साथ ही एक QR कोड भी होगा। इस कोड में घर के सदस्यों और टैक्स से जुड़ी सभी जानकारियां दर्ज होंगी।
 
स्मार्ट सिटी कंपनी के मोबाइल एप से जैसे ही आप QR कोड को स्कैन करेंगे, घर से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध हो जाएंगी। दमन और दीव के बाद मध्यप्रदेश के उज्जैन में भी सवा लाख मकानों के सामने स्मार्ट नेम प्लेट लगाने का काम शुरू हो रहा है।
 
क्या होगा फायदा : कचरा लेने आने वाले वाहन के चालक को क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इस तरह किसी घर से कचरा लिया या नहीं, इसका डेटा ऑनलाइन रिकॉर्ड हो जाएगा। इतना ही नहीं एप पर क्यूआर कोड को स्कैन करते ही आपको पानी, बिजली के बिल के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। स्मार्ट नेम प्लेट के कोड से संपत्ति कर का पता भी चल जाएगा। एप से बिल और टैक्स का ई-पेमेंट हो सकेगा।
 
क्या है इसकी लागत : दमन-दीव के बाद मध्यप्रदेश के उज्जैन में लगभग सवा लाख घरों में यह नेम प्लेट लगाई जा रही है। एक्रेलिक शीट की आधा इंच मोटी इस नेम प्लेट की लागत 500 रुपए है। पहली बार इसे नि:शुल्क लगाया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं AIADMK के पलानीस्वामी, जिन पर भाजपा ने भरोसा दिखाया?

तहव्वुर राणा ने मुंबई अटैक के बाद हेडली से कहा था, 'जो भारतीय डिजर्व करते हैं वही दिया'

तुम्हारे रेप के लिए तुम खुद जिम्मेदार, जज की टिप्पणी से फिर मचा बवाल

CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, दिल्ली सरकार नई पारदर्शी आबकारी नीति लाएगी

ओडिशा में सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा, पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा

अगला लेख