Publish Date: Sat, 19 Jan 2019 (00:01 IST)
Updated Date: Sat, 19 Jan 2019 (00:04 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जबकि कांग्रेस भारत विरोधी नारेबाजी करने वालों के साथ खड़ी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके एक वरिष्ठ नेता ने राजद्रोह को परिभाषित करने वाले कानून को निरस्त करने की वकालत की थी।
स्मृति ने यहां कहा कि जहां एक तरफ भाजपा भारत को एक मजबूत और उदीयमान राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं कांग्रेस उन लोगों के साथ खड़ी है जिन्होंने 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' जैसे नारे लगाए। भारत के खिलाफ फरवरी 2016 में जेएनयू में एक कार्यक्रम के दौरान कथित नारे लगाए गए थे। दिल्ली पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में इस मामले में एक आरोप पत्र दाखिल किया है। (भाषा)