राहुल गांधी की पेशी के बाद स्मृति ईरानी का गांधी परिवार पर हमला, कहा, आपको बता दूं कि राहुल गांधी अभी जमानत पर हैं

Webdunia
सोमवार, 13 जून 2022 (12:28 IST)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोमवार को ईडी के सामने पेशी के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेसवार्ता की, जिसमें उन्होंने जमकर राहुल गांधी पर हमला बोला। स्मृति ईरानी ने कहा, जांच एजेंसी ईडी पर दबाव डालने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस की इस रणनीति को आप क्या नाम दोगे।

उन्होंने कहा कि गांधी खानदान लोकतंत्र को बचाने का नहीं, अपने खानदान की संपत्ति बचाने का प्रयास कर रही है। लेकिन गांधी खानदान का भ्रष्टाचार सबके सामने आ गया है। उन्होंने कहा, आपको बता दूं कि राहुल गांधी अभी जमानत पर हैं। वे बताए कि किस किस बैंक में उनके अकांउट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार के समर्थन में बडे बडे नेता मैदान में हैं।

बता दें कि सोमवार को राहुल पेशी के लिए ईडी के दफ्तर पहुंचे। यहां ईडी के अधिकारी उनसे नेशनल हेराल्ड मामले में कई सवाल करने वाली है। जबरर्दस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उस समय जमकर हंगामा किया जब राहुल ईडी कार्यालय जा रहे थे। नारेबाजी की गई। ईडी पहुंचने के दौरान प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ थीं। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए और नारेबाजी करते हुए ईडी कार्यालय की तरफ पहुंचे।

इस प्रर्दशन में राजस्थान के सीएम अशोक गेहलोत और दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। दोनों नेता सडक पर बैठ गए। वहीं पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इस हंगामें के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेसवार्ता लेकर गांधी परिवार के राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोला।

दिल्ली की घेराबंदी की जा रही है
स्मृति इरानी ने कहा कि दिल्ली की घेराबंदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि आप लोगों को राहुल गांधी मिलें तो उनसे पूछिएगा कि डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड से उनका क्या ताल्लुक है। यह कंपनी कोलकाता हवाला ऑपरेशन से संबंधित है। कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी से पूछें कि गांधी खानदान का इससे क्या संबंध है। क्या यह सच है कि इस कंपनी से उन फर्मों का संबंध है, जिसका मालिकाना हक राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा पर है। आज जो लोग संस्थाओं पर ध्यान दिलाना चाहते हैं, उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट की एक टिप्पणी याद दिलाना चाहूंगी। उन्होंने कहा, 'अदालत ने कहा कि था कि एजेएल पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी का मालिकाना हक गलत है।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

थप्पड़ कांड के बाद वायरल हुआ कन्हैया कुमार का वीडियो, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

TMC कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी पोर्ट ब्लेयर से गिरफ्तार

स्वाति मालीवाल का एक ओर वीडियो वायरल, मेडिकल रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ में एक नक्सली ढेर

अगला लेख