दिल्ली से चुनाव लड़ सकती हैं स्मृति ईरानी, क्या भाजपा चलने वाली है महिला मुख्यमंत्री का दांव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 13 जनवरी 2025 (13:44 IST)
Smriti Irani may contest assembly elections from Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections 2025) में जीत हासिल करने के लिए भाजपा कोई भी दांव चलने में नहीं चूक रही है। कालकाजी सीट पर रमेश बिधूड़ी को टिकट देकर जहां भाजपा ने जहां राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है, वहीं अब पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम दिल्ली की राजनीतिक फिजा में तैरने लगा है। कहा जा रहा है कि भाजपा स्मृति ईरानी को दिल्ली की किसी सीट पर चुनाव लड़वा सकती है। परोक्ष रूप से उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में पेश कर सकती है। 
 
लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस नेता राहुल को अमेठी से चुनाव हराकर रातोंरात सुर्खियों में आईं स्मृति ईरानी 2024 में अमेठी सीट पर ही उलटफेर का शिकार हो गईं। उन्हें तुलनात्मक रूप से कमजोर उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने 1 लाख 60 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया। इस हार के बाद वे 'लाइम लाइट' से अचानक गायब हो गईं। इसके बाद तो उनके राजनीतिक भविष्य पर भी सवाल उठने लगे थे। ALSO READ: मैं भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं हूं : रमेश बिधूड़ी
 
‍किस सीट से मिल सकता है टिकट : इस तरह की अटकलें हैं कि भाजपा उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतार सकती है। ‍वैसे भी दिल्ली की राजनीति स्मृति के लिए नई नहीं है। 2009 में स्मृति दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। कहा तो यह भी जा रहा है कि भाजपा उन्हें दिल्ली कैंट या ग्रेटर कैलाश सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। भाजपा ने इन दोनों ही सीटों पर अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, जबकि आप ने ग्रेटर कैलाश से मंत्री सौरभ भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया है, जबकि दिल्ली कैंट से वीरेन्द्र कादियान को टिकट दिया है।  ALSO READ: दिल्ली चुनाव में फिर गरमाया पूर्वांचलियों का मुद्दा, केजरीवाल के खिलाफ भाजपा का पोस्टर वार
 
भाजपा के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं : इसमें कोई संदेह नहीं कि स्मृति ईरानी अच्छी वक्ता हैं और अपनी बात पूरी मजबूती के साथ रखती हैं। यदि भाजपा उन्हें दिल्ली चुनाव में उतारती है तो निश्चित ही उसे फायदा मिलेगा। वैसे भी भाजपा के पास दिल्ली में अभी कोई बड़ा चेहरा नजर नहीं आ रहा है। मोदी कैबिनेट की सदस्य रहीं स्मृति इस कमी को पूरा कर सकती हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि भाजपा स्मृति को महिला मुख्‍यमंत्री चेहरे के रूप में भी पेश कर सकती हैं। हालांकि सीधे-सीधे उनके नाम की घोषणा होने की संभावना नहीं के बराबर है। 
 
स्मृति ईरानी के बारे में कहा जाता है कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के भी करीबी हैं। वे गुजरात से राज्यसभा सदस्य भी रह चुकी हैं। साथ ही केन्द्र में मानव संसाधन विकास मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। यदि भाजपा उन्हें दिल्ली में उतारती है तो तो राजनीति की मुख्‍य धारा में भी उनकी वापसी हो सकती है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

अगला लेख