Hanuman Chalisa

स्नैपचैट को भारतीय हैकर्स का तमाचा, 17 लाख लोगों का डाटा लीक

Webdunia
सोमवार, 17 अप्रैल 2017 (14:14 IST)
स्नैपचैट के सीईओ इवान स्पीगल की विवादित टिप्पणी से नाराज भारतीय हैकर्स ने 17 लाख स्नैपचैट यूजर्स के डाटाबेस को लीक कर दिया गया है।  अमेरिकी न्यूज पोर्टल 'वैरायटी' ने शनिवार को स्नैपचैट के पूर्व कर्मचारी एंथनी पोंपलियानो के हवाले से स्पीगल की टिप्पणी लिखी थी। एंथनी के अनुसार स्पीगल ने सितंबर 2015 में उनसे कहा था कि 'यह एप सिर्फ अमीरों' के लिए है। इसलिए वे इसे भारत और स्पेन जैसे गरीब देशों में नहीं फैलाना चाहता।
 
अमेरिकी पोर्टल की इस खबर का असर यह हुआ कि एप स्टोर में शनिवार तक स्नैपचैट 'फाइव स्टार' मिला हुआ था, लेकिन रविवार सुबह तक यह  'सिंगल स्टार' पर पहुंच गई। इतना ही नहीं लोगों ने ट्‍विटर पर इस खराब रेटिंग देने के लिए अभियान चला दिया। 
 
इसके बाद तो ज्यादातर कमेंट स्पीगल और स्नैपचैट की आलोचना करने वाले कमेंट्‍स की बाढ़ सी आ गई। एक व्यक्ति ने लिखा कि मैं स्नैपचैट का आदी हो गया था, लेकिन मैं अपने देश को इस एप से ज्यादा प्यार करता हूं। देखते हैं बिना भारतीयों के आप कैसे कमाई करते हैं। बताया जाता है कि इस पूरे अभियान मिलते जुलते नाम स्नैपडील को भी नुकसान पहुंचा है। 
 
हैकर्स ने इस डेटा को डार्कनेट पर लीक किया, ताकि वे भारत के खिलाफ की गई कंपनी की टिप्पणी के विरोध में असंतोष जाहिर कर सकें। भारतीय हैकर्स को दुनियाभर में बड़ी आईटी कंपनियां अपने सिस्टम में बग ढूंढने के लिए कहती हैं, ताकि यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हैकर्स ने कहा कि उन्हें पिछले साल ही स्नैपचैट में बग मिला था, लेकिन एप का डेटा कभी लीक नहीं किया गया।
 
हैकर्स का कहना है कि स्नैपचैट के सीईओ के अहंकार ने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया। हैकर्स ने धमकी भी दी है कि यदि स्नैपचैट के सीईओ ने मांफी नहीं मांगी, तो उसके वर्चुअल वर्ल्ड में हमले होते रहेंगे।
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: केरल में वीडी सतीशन की ताजपोशी, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनियता की शपथ

ट्रंप की रहस्यमयी पोस्ट से हड़कंप: मिडिल ईस्ट के नक्शे पर अमेरिकी झंडा और ईरान पर लाल तीर, क्या होने वाला है बड़ा एक्शन?

यूएई के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बड़ा ड्रोन हमला, भारत ने जताई गहरी चिंता

सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग: धू-धू कर जली बोगी, यात्रियों में मची चीख-पुकार!

Top News : यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर बड़ा हमला, स्वीडन से नार्वे जाएंगे पीएम मोदी

अगला लेख