Weather Updates: हिमाचल और जम्मू कश्मीर में हिमपात की संभावना, अनेक राज्यों में वर्षा का दौर जारी

Webdunia
शनिवार, 5 नवंबर 2022 (07:32 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्रप्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, दक्षिण असम, मणिपुर, मिजोरम और तटीय कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। दिल्ली का एक्यूआई इंडेक्स ज्यादातर जगहों पर गंभीर श्रेणी में रहने का अनुमान है।
 
दक्षिण तमिलनाडु और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा केरल से गुजरते हुए लक्षद्वीप तक जा रही है और समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैली हुई है। तमिलनाडु और कर्नाटक में हल्की बारिश हुई तथा दिल्ली में अभी भी एक्यूआई गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : स्काईमेट के अनुसार एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। उत्तरी पाकिस्तान पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्रप्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण ओडिशा में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हुई। दक्षिण असम, मणिपुर और तटीय कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। दिल्ली का एक्यूआई इंडेक्स ज्यादातर जगहों पर गंभीर श्रेणी में रहा।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्रप्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, दक्षिण असम, मणिपुर, मिजोरम और तटीय कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। दिल्ली का एक्यूआई इंडेक्स ज्यादातर जगहों पर गंभीर श्रेणी में रहने का अनुमान है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख