Weather Prediction: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और ओलावृष्टि से बढ़ा ठंड का प्रकोप, मध्यप्रदेश में भी लौटी ठंड

Webdunia
सोमवार, 24 फ़रवरी 2020 (10:08 IST)
शिमला। रविवार दोपहर बाद हिमाचल प्रदेश में अचानक पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। इससे जनजातीय इलाके के लिए जाने वाली हेलीकॉप्टर सेवाएं रद्द करनी पड़ीं। मौसम विभाग ने आगामी 3 से 4 दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई थी, लेकिन इसके विपरीत हुआ।
ALSO READ: फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश के आसार
अनेक स्थानों पर रविवार को कांगड़ा जिले की धौलाधार पर्वत श्रृंखला, शिमला जिले में कुफरी, नारकंडा सहित बर्फबारी हुई। शिमला शहर समेत अन्य इलाकों में बारिश हुई। इससे प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है।
 
शनिवार को 2 दिन की बर्फबारी के बाद धूप खिली थी, लेकिन रविवार को एकाएक मौसम बदल गया। 26 फरवरी से मौसम और खराब हो सकता है।
 
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि पश्चिमी हवाएं फिर से सक्रिय हो सकती हैं तथा सोमवार से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि शिमला, किन्नौर और सिरमौर जिला के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं और ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी।
 
मध्यप्रदेश में भी लौटी ठंड : पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते मप्र में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राज्य के इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में लौटती ठंड ने फिर पलटवार कर दिया है।
 
इस बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक रहे। केलांग में न्यूनतम पारा शून्य से कम 7.3 डिग्री, कल्पा शून्य डिग्री, कुफरी में 2.6, मनाली में 0.6 डिग्री, राजधानी में 5.4, भुंतर में 5.9, डलहौजी 5.2, सोलन 6.0, सुंदरनगर और चंबा में 7.1, धर्मशाला 7.6 और उना में 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके इलावा मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर में 10 डिग्री से अधिक रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा नेता शाजिया इल्मी पर 25000 का जुर्माना, याचिका में छिपाए थे तथ्य

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

जामनगर से द्वारका, 170 किलोमीटर की पदयात्रा पर अनंत अंबानी

बिहार में है शराबबंदी, फिर भी 9 साल में चली गई 190 लोगों की जान

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ प्रदर्शन, शहर में आंशिक बंद

चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से होगी शुरू, यात्रा मार्ग को जोन में बांटा, 6000 से ज्‍यादा जवान होंगे तैनात

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

Weather Update : राजस्थान के कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर : राहुल गांधी

अगला लेख