हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी, बारिश से किसान खुश

Webdunia
बुधवार, 24 जनवरी 2018 (09:18 IST)
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी हुई जबकि मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश से हालात और सर्द बने रहे। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक इस समय हल्की बारिश फसल के लिए अच्छी मानी जाती है।
 
मौसम विज्ञानियों ने कश्मीर घाटी में बर्फबारी या बारिश का अनुमान जताया है। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में मौसम पहले से सर्द है। हालात ऐसे हैं कि यहां पानी पाइप के भीतर जम गया। मैदानी इलाकों में कोहरे से यातायात प्रभावित हुआ। आसमान में बादल छाए रहने से तापमान तेजी से गिरा।
 
राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश और कोहरे के कारण मौसम ठंडा बना रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा। सफदरजंग वेधशाला ने शाम साढ़े पांच बजे तक 4.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की थी। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आस पास के इलाकों सिरमौर, सोलन और लाहौल तथा स्पीति में बर्फबारी हुई।
 
कश्मीर के करगिल में तापमान शून्य से 19.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। लेह में पारा शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस कम रहा। श्रीनगर में शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।
 
पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमश: 6.7 डिग्री, 6.4 डिग्री और 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। उत्तर प्रदेश में फुरसतगंज 3.6 डिग्री तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख