जम्मू-कश्मीर में जल्दी हुई बर्फबारी से तबाही, उजड़ गए सेब के बाग, 3 की मौत

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (16:08 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में समय से पहले हुई बर्फबारी ने कई स्थानों पर तबाही मचाई है। एक खानाबदोश परिवार के तीन सदस्यों की मौत भी हो गई। मैदानी इलाकों में फसलें नष्ट हो गईं तो कश्मीर में सेबों के बाग ही उजड़ गए हैं। इतना जरूर था कि कश्मीर में आने वाले टूरिस्टों के लिए यह आनंद का समय था।
 
कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई मुसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया। दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा में त्राल के नूरपोरा इलाके में लगातार हो रही बारिश की वजह से मिट्टी से बना एक मकान ढह गया। इस मकान में खानाबदोश परिवार रहता था। मलबे में दब जाने के कारण परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।
 
हालांकि इस हादसे के बाद तुरंत चलाए गए बचाव अभियान में परिवार के एक सदस्य को बचा लिया गया परंतु उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों की पहचान इरशाद बरकद, महनाज अख्तर और वाहाब जान के रूप में हुई है। ये सभी जिला रियासी के रहने वाले थे।
 
जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन में हल्के भूस्खलन के बाद जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। वहीं शहर भी तालाबों में बदले नजर आ रहे थे जबकि यातायात पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया था।

बारिश की वजह से रामबन के कैफेटेरिया इलाके में हाईवे पर भूस्खलन होने की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा पीर की गली में हो रही ताजा बर्फबारी के कारण पुंछ को कश्मीर से जोड़ने वाला मुगल रोड मार्ग भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम साफ होने के बाद ही मलबे को हटाने का काम शुरू किया जाएगा।

वहीं मौसम विभाग ने भी अगले दो दिनों तक बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई है। इतना जरूर था कि कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों में उत्साह लेकर आई है। घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, अहरबल बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं।

पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि बर्फबारी से यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में अभी भी हल्की बर्फबारी हो रही है और यहां मौजूद पर्यटक बर्फ में खेलते नजर आ रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5 साल में 1 करोड़ नौकरी देगी सरकार

राहुल का बड़ा आरोप, भाजपा के सिस्टम ने की छात्रा की हत्या, पीएम मोदी से मांगा जवाब

आत्मदाह करने वाली छात्रा की मौत, एम्स भुवनेश्वर में हारी जिंदगी की जंग

शुभांशु शुक्ला का आज धरती पर शुभ आगमन, 18 दिन ISS में क्या किया, कैसे रहेंगे अगले 7 दिन?

ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, शिक्षा विभाग में 1400 कर्मचारियों की छंटनी

अगला लेख