तो क्या राष्ट्रपति उम्मीदवार बनेंगे नीतीश कुमार, क्या बोला विपक्ष?

Webdunia
मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022 (22:33 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रवक्ता नवाब मलिक ने मंगलवार को कहा कि अगले राष्ट्रपति के लिए चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार पर फैसला विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा सामूहिक रूप से लिया जाएगा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर विचार किया जा सकता है लेकिन केवल तब, जब उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) भाजपा से नाता तोड़ ले। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी खेमे से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की अटकलों को खारिज कर दिया है। मंगलवार को सीएम ने भागलपुर में कहा कि उन्हें अटकलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ALSO READ: Russia Ukraine-Conflict : ब्रिटेन ने 5 रूसी बैंकों पर लगाए प्रतिबंध, बोरिस जॉनसन ने कही बड़ी बात
 
मुंबई में संवाददाताओं से बात करते हुए मलिक ने दावा किया कि भाजपा को पांचों राज्यों (उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर) में विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तरप्रदेश में भगवा पार्टी को 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव में 150 से कम सीटें मिलेंगी।
 
उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस बाबत उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के शीर्ष नेताओं की हालिया मुलाकात का जिक्र किया।
 
एक सवाल के जवाब में मलिक ने कहा कि अगले राष्ट्रपति चुनाव में नीतीश कुमार को विपक्ष का उम्मीदवार बनाए जाने की खबरें हैं। उन्होंने कहा कि इस पर तब तक चर्चा नहीं हो सकती जब तक कि नीतीश कुमार भाजपा से नाता तोड़ नहीं लेते। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें भाजपा से नाता तोड़ लेना चाहिए, इसके बाद ही उनकी उम्मीदवारी पर विचार किया जा सकता है। बिहार में जदयू-भाजपा गठबंधन की सरकार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख