Flipkart में 50-60 करोड़ डॉलर का निवेश कर सकता है SoftBank

Webdunia
शुक्रवार, 4 जून 2021 (21:37 IST)
नई दिल्ली। जापान का साफ्टबैंक समूह फ्लिपकार्ट में 50-60 करोड़ डॉलर की पूंजी लगाने के लिए कंपनी से बातचीत कर रहा है। भारतीय रुपए के हिसाब से यह निवेश 3,652 करोड़ रुपए से 4,382 करोड़ रुपए के बीच होगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

फ्लिपकार्ट ऑनलाइन खुदरा बाजार मंच चलाती है और इसका स्वामित्व अमेरिकी खुदरा कंपनी वालमार्ट के पास है। साफ्टबैंक तीन साल पहले फ्लिपकार्ट में अपने शेयर बेचकर निकल गया था। सूत्रों ने बताया कि फ्लिपकार्ट इस समय कई निवेशकों से बात कर रही है। इसमें साफ्टबैंक भी है।

सूत्रों ने कहा कि साफ्टबैंक समूह कंपनी में फिर 50 करोड़ से 60 करोड़ डॉलर के बीच निवेश कर सकता है। भारतीय रुपए के हिसाब से यह निवेश 3,652 करोड़ रुपए से 4,382 करोड़ रुपए के बीच होगा।

उनका कहना है कि इस दौर में सिंगापुर सरकार का निवेश कोष जीआईसी और कनाडा का पेंशन कोष सीपीपीआईबी भी निवेश कर सकते हैं। निवेश के लिए इस समय कंपनी का मूल्यांकन 30-32 अरब डॉलर का हो सकता है।

साफ्टबैंक ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार किया। जीआईसी और सीपीपीआईबी से प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं हो सका।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

Israel ने लेबनान में किया ड्रोन से हमला, हमास का सैन्य अभियान प्रमुख ढेर

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भोपाल गैस त्रासदी : जहरीले कचरे को लेकर SC हुआ सख्‍त, केंद्र और MP सरकार को भेजा नोटिस, कचरा निपटान पर मांगा जवाब

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

अगला लेख