Dharma Sangrah

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर

Webdunia
रविवार, 12 अगस्त 2018 (12:24 IST)
कोलकाता। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है। 10 अगस्त को किडनी की बीमारी के चलते उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद अब उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। पिछले दिनों ही उनकी पत्नी का भी निधन हुआ था।
 
 
इससे पहले भी चटर्जी को 28 जून को तबीयत बिगड़ने पर कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार के बाद में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। खबरों के अनुसार हालत में सुधार नहीं होने पर 10 अगस्त को उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
 
सोमनाथ चटर्जी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत सीपीएम के साथ 1968 में की और वे 2008 तक इस पार्टी से जुड़े रहे। 1971 में वे पहली बार सांसद चुने गए। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे 10 बार लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

क्‍या महिलाओं को मिलेगा सबरीमाला में प्रवेश, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

अगला लेख