सोनिया और राहुल की जान को खतरा, कांग्रेस ने जताई चिंता

Webdunia
गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (22:27 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उनके बेटे तथा पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को मिली विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की सुरक्षा वापस लिए जाने पर चिंता जाहिर की और जोर देकर कहा कि दोनों की जान को खतरा है।

कांग्रेस के सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू ने शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या किए जाने के बाद प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए इस बल का गठन किया गया था। प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए राजीव गांधी को यह सुरक्षा मिली थी जिसे उनके प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार ने वापस ले लिया था।

बिट्टू ने कहा कि राजीव गांधी से एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के चंद महीने बाद ही उनकी हत्या हो गई थी। इसी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों को भी यह सुरक्षा दी गई थी। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक 10 साल के संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासनकाल के दौरान अफजल गुरु और पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी दी गई। इसलिए श्रीमती गांधी और राहुल गांधी को जान का खतरा बना हुआ है।

बिट्टू अपनी बात पूरी भी नहीं कर पाए थे कि अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें रोक दिया और कहा कि वे यह विषय पूर्व में भी उठा चुके हैं। पर बिट्टू ने अध्यक्ष से अपनी बात पूरी करने का बार-बार आग्रह किया। अध्यक्ष ने उनकी एक नहीं सुनी। इससे झल्लाकर बिट्टू ने कहा, अध्यक्ष जी आप भी उनसे (सरकार से) मिल गए हैं। इस पर बिरला ने कहा कि उन्हें आसन से ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए। उन्हें बाद में भी बात उठाने का मौका मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

अगला लेख