लोगों के हाथ में रहने चाहिए प्राकृतिक संसाधन : सोनिया गांधी

Webdunia
रविवार, 23 नवंबर 2014 (17:50 IST)
डाल्टनगंज (झारखंड)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि जनता के विकास के लिए इस देश के प्राकृतिक संसाधन उनके हाथ में होने चाहिए और उनकी पार्टी ने ही आदिवासियों तथा गरीबों को यह अधिकार देने की पहल की थी।
सोनिया ने कहा कि इस देश के प्राकृतिक संसाधन लोगों के पास रहने चाहिए, सरकार के पास नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पहल पर आदिवासियों, गरीबों, दलितों, पिछड़ा वर्ग के लोगों और अल्पसंख्यकों को भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत अधिकार दिए गए थे लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार इसमें संशोधन करने का विचार कर रही है।
 
सोनिया ने यहां डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार और झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम कानून में किसी भी संशोधन का विरोध करते हैं। यहां पहले चरण में 25 नवंबर को मतदान होगा जिसके लिए रविवार को प्रचार का आखिरी दिन है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि पिछली संप्रग सरकार के प्रयासों और उसकी विकास योजनाओं से ही आज देश को विकसित देश बनने की दिशा में बढ़ने में मदद मिल रही है।
 
झारखंड की समस्याओं के लिए भाजपा पर हमला बोलते हुए सोनिया ने कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताना चाहिए कि राज्य में 14 साल में 11 साल भाजपा सत्ता में रही है, लेकिन यहां समस्याएं जस की तस रहीं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि जब संप्रग सरकार केंद्र में थी तो झारखंड को बिजली, सड़क, पेयजल तथा स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए करोड़ों रुपए दिए गए थे लेकिन भाजपा शासित राज्य में उसका कोई इस्तेमाल नहीं किया गया। 
 
सोनिया ने कहा कि उन्होंने (भाजपा ने) रोजगार के अवसर भी पैदा नहीं किए। झारखंड में 40 लाख बीपीएल परिवार हैं। यह चिंता की बात है। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?