jahangirpuri violence updates : जहांगीरपुरी हिंसा में फायरिंग के आरोपी सोनू चिकना को कोर्ट 4 दिन की रिमांड पर भेजा

Webdunia
मंगलवार, 19 अप्रैल 2022 (17:45 IST)
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में आरोपित सोनू उर्फ इमाम उर्फ यूनुस को रोहिणी कोर्ट में पेश  किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 4 दिन की रिमांड पर भेज दिया। सोनू को कल ही दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सोनू पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोप है कि सोनू ने हनुमान जयंती पर निकल रहे जुलूस पर फायरिंग की थी। सोनू के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। सोनू चिकना के पास से पिस्तौल भी बरामद कर ली गई थी।

सोनू ने यह पिस्तौल दिल्ली में अपने किसी जानने वाले शख्स से ली थी। दिल्ली पुलिस ने सोनू चिकना को हिंसा का सबसे दुर्दांत अपराधी माना है।

अब तक की जांच के आधार पर इसकी बड़ी भूमिका मानी जा रही है। सोनू वही शख्स है जिसके बारे में उसकी मां ने एक दिन पहले कई चैनलों से बातचीत में कहा था कि उसका बेटा बड़ा सीधा-साधा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख