छात्राएं निडर होकर करें दुनिया का सामना : सोफी त्रुदू

Webdunia
गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (22:31 IST)
नई दिल्ली। महिलाओं को मानवता की जननी बताते हुए कनाडा की प्रथम महिला सोफी ग्रेगोइर त्रुदू ने आज युवतियों को निडर बनने और सर ऊंचा करके दुनिया का सामना करने की सलाह दी। वैश्विक अभियान ‘शी विल ग्रो इन्टू इट’ के एशिया शुभारंभ के मौके पर यहां भारतीय छात्राओं को संबोधित करते हुए सोफी ने उनसे कहा कि जो बोल नहीं सकते, उनके लिए आवाज उठाएं और आनंद उठाएं।


भारत यात्रा पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदू की पत्नी ने कहा कि कई सांस्कृतिक धारणाएं महिलाओं को समाज में कम जगह देने या कई बार समाज से अलग रहने की बात करती हैं, लेकिन यह नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘लड़कियां और महिलाएं मानवता की जननी हैं और वे पूरी तरह सहभागी नागरिक होंगी। और समानता के प्रयासों में पुरुष हमारे सहयोगी हैं।’

गुजरात के पाटन जिले की 12 छात्राओं ने आज उक्त अभियान के तहत सोफी से वार्तालाप किया और अपनी कहानियां साझा कीं। ग्यारहवीं की एक छात्रा की कहानी सुनने के बाद सोफी भावुक हो गईं और उनकी आंखें नम हो गईं। सोफी ने कहा, ‘लड़की होने के नाते बड़े होते हुए आप बहुत सारी चीजों का सामना करेंगी। आप डरा हुआ भी महसूस कर सकती हैं। डर लगना आम बात है, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि आपको दुनिया का सामना करने में साहसी और निडर बनना चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘सर ऊंचा करके दुनिया का सामना करें। आवाज उठाएं और जो नहीं बोल सकते, उनके लिए बोलें। और, यह सब करते हुए आनंद उठाएं।’ त्रुदू और उनके तीन बच्चे भी सप्ताह भर की भारत यात्रा पर आए हैं। कनाडाई रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन ने भी लड़कियों से बात की और उन्हें बदलाव की शक्तिशाली प्रतिनिधि करार दिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप का PM मोदी को झटका, भारत पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ

Nestle के CMD नारायणन बोले- Maggi मामले से सबक लिया, कंपनी में बदलाव के लिए अच्छा समय

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

Premanand Ji Maharaj Controversy: प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड के अग्निवीरों की ‘टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स’ में होगी तैनाती

अगला लेख