BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Webdunia
शनिवार, 2 जनवरी 2021 (14:37 IST)
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर गांगुली की तबीयत को लेकर फिलहाल अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं। यहां बंगला चैनलों का कहना है कि गांगुली जिम में थे, जहां अचानक सीने में दर्द के बाद अचेत हो गए थे जिसके बाद उन्हें वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
कुछ अपुष्ट रिपोर्टों को कहना है कि गांगुली को दिल का दौरा पड़ा था। गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली इस समय अस्पताल में हैं। कुछ रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि गांगुली की एंजियोप्लास्टी हो गई है जबकि कुछ का कहना है कि यह शाम तक होनी है। फिलहाल पूर्व भारतीय कप्तान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
 
48 वर्षीय गांगुली का पिछले कुछ दिनों में काफी व्यस्त कार्यक्रम रहा था। वह दिसंबर के आखिर में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में थे जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अरुण जेटली की प्रतिमा स्थापित की गई थी। 
 
उल्लेखनीय है कि भारत के पहले विश्वकप विजेता कप्तान कपिल देव को गत 23 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। कपिल कुछ दिनों में ही स्वस्थ होकर गोल्फ के मैदान में लौटे थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chhattisgarh : निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत, कांग्रेस को दी करारी शिकस्त, महापौर के सभी पदों पर जमाया कब्जा

MP : मातम में बदलीं शादी की खुशियां, श्योपुर में शादी के दौरान घोड़े पर सवार दूल्हे की मौत

Elon Musk के 4 साल के बेटे ने Donald Trump की कर दी बेइज्जती, वीडियो वायरल

शक्ल भी कुछ-कुछ मिलती है और आंखें भी, मोनालिसा से भी खूबसूरत है उसकी बहन

केजरीवाल को अब MCD में लगा बड़ा झटका, 3 और पार्षदों ने छोड़ा साथ, AAP पर मंडराया खतरा

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Politics : अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

NDLS Stampede : फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

उत्तराखंड में संस्कृत के छात्रों को मिल रही छात्रवृत्ति, CM पुष्कर धामी ने मेधावियों को किया सम्मानित

CM मोहन यादव का ऐलान, क्षिप्रा का पानी शीघ्र होगा शुद्ध, दोनों किनारो पर बनेंगे घाट और चलेंगी नाव,

NDLS Stampede: क्या यात्री का फिसलना या दो ट्रेनों के एक जैसे नाम, आखिर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कैसे मची भगदड़

अगला लेख