शिवराज से मिले सपा और बसपा विधायक, निर्दलीय शेरा ने भी दिखाए बागी तेवर

विकास सिंह
मंगलवार, 10 मार्च 2020 (15:40 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक विधायकों के इस्तीफे के बाद सबकी निगाहें कमलनाथ सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय और सपा और बसपा  विधायकों पर लग गई है। इस बीच तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच सपा और बसपा विधायक ने शिवराज सिंह से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद यह तय माना जा रहा है कि यह दोनों विधायक जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते है। 
 
उधर कई दिन तक बेंगलुरु में रहने का बाद मध्य प्रदेश लौटे निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने भी अब बागी तेवर दिखा दिए है। वेबदुनिया से बातचीत में सुरेंद्र सिंह शेरा ने कहा कि बड़े नेताओं की आपसी गुटबाजी और समय रहते टाइम मैनेजमेंट नहीं होने के चलते आज नौबत यहां तक आ गई है। उन्होंने कहा कि लगातार विधायकों की उपेक्षा और क्षेत्र की जनता के काम नहीं होने के चलते सीनियर विधायक बिसाहूलाल सिंह जैसे लोग पार्टी छोड़ने को मजबूर हुए है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं को समय रहते हुए पूरा मैनेजमेंट कर लेना चाहिए था और सभी को अगर मान सम्मान मिल जाता है तो यह स्थिति नहीं आती। वेबदुनिया के इस सवाल पर कि बदल ही परिस्थितियों में उनका क्या रुख होगा इस पर उन्होंने साफ कहा कि पिछले 15 महीने में सरकार को समर्थन देने के बाद भी लगातार उनकी उपेक्षा की गई।
 
उन्होंने कहा कि राजनेता के लिए सबसे मुश्किल वह समय होता है जब वह जनता के काम नहीं कर पाता है। उन्होंने कहा कि वह भी क्षेत्र की जनता के लिए लड़ते रहे। वहीं भाजपा के किसी भी प्रकार के ऑफर मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कोई बात नहीं हुई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 अगस्त को एक पाली में होगी NEET PG 2025

चिनाब पुल पर तिरंगा लेकर चले पीएम मोदी, दिखाई दुनिया के सबसे ऊंचे पुल को हरी झंडी

पूछताछ के लिए Aap नेता सत्येन्द्र जैन ACB के समक्ष हुए पेश, स्कूलों के निर्माण में भ्रष्टाचार का है मामला

गौतम गंभीर ने रोड शो पर आयोजकों को लगाई लताड़, कहा 2007 में भी इसके पक्ष में नहीं था

मैंगो मैन ने रखा रक्षामंत्री के नाम पर आम की नई किस्म का नाम राजनाथ आम

अगला लेख