मिला लापता चन्द्रयान, कर रहा है चन्द्रमा की परिक्रमा

Webdunia
शुक्रवार, 10 मार्च 2017 (22:29 IST)
वॉशिंगटन। भारत के चंद्रमा मिशन पर भेजा गया अंतरिक्षयान ‘चंद्रयान-1’ अब भी चंद्रमा की परिक्रमा करता हुआ पाया गया जिसे लापता मान लिया गया था। नासा ने भूमि आधारित रेडार तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इस अंतरिक्षयान का पता लगाया है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान-1 के साथ 29 अगस्त, 2009 को संपर्क खत्म हो गया था। इसे 22 अक्टूबर, 2008 को प्रक्षेपित किया गया था।
 
कैलीफोर्निया स्थित नासा के ‘जेट प्रोपल्सन लैबोरेटरी’ (जेपीएल) के वैज्ञानिकों ने इस अंतरिक्षयान का सफलतापूर्वक पता लगाया है। यह अंतरिक्षयान अब भी चंद्रमा की सतह से करीब 200 किलोमीटर उपर चक्कर लगा रहा है।
 
जेपीएल में रेडार वैज्ञानिक मरीना ब्रोजोविक ने कहा कि हम नासा के लूनर रिकोनाइसां ऑर्बिटर (एलआरओ) तथा इसरो के चंद्रयान-1 को चांद की कक्षा में पता लगाने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एलआरओ का पता लगाना तुलनात्मक रूप से आसान था क्योंकि मिशन के नौवहकों और कक्षा के डाटा को लेकर काम कर रहे थे जहां यह स्थित था। भारत के चंद्रयान-1 का पता लगाने के लिए और अधिक काम करने की जरूरत है क्योंकि अंतरिक्षयान के साथ आखिरी संपर्क अगस्त, 2009 में हुआ था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

कौन था केदारनाथ के पास क्रैश हेलीकॉप्टर का पायलट राजवीर सिंह चौहान, क्या था उसका सेना से कनेक्शन?

ब्रिटेन के F35 फाइटर प्लेन की तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है इस लड़ाकू विमान की विशेषता?

LIVE: AAIB करेगी हेलीकॉप्टर क्रैश की जांच, DGCA ने लिया बड़ा फैसला

दिल्ली से मुंबई तक बदला मौसम का मिजाज, क्या है मानसून का हाल?

इजराइल-ईरान की लड़ाई में फंसे जम्मू कश्मीर के 1300 छात्र

अगला लेख