दिल्ली की राह पर झारखंड, सियासी संकट के बीच विधानसभा का 5 सितंबर को विशेष सत्र

Webdunia
गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (22:04 IST)
नई दिल्ली।  झारखंड में जारी सियासी संकट के बीच हेमंत सोरेन दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के कदमों पर चलते दिखाई दे रहे हैं। राज्य में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच कैबिनेट की बैठक में 5 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस सत्र में सोरेन विश्वासमत लाने के बारे में विचार कर रही है।
 
झारखंड में गुरुवार को मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए। बैठक में राज्य में पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने का फैसला लिया गया है। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करना झारखंड मुक्ति मोर्चा के चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा था। इस बैठक में कुल 24 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। 
 
इसके अलावा बैठक में सहायक पुलिसकर्मियों के सेवा अवधि विस्तार की स्वीकृति दी गई, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत चिकित्सा सहायता अनुदान की राशि को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया गया। लातेहार से हेरहंज बाया नवादा पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। इसके अलावा बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
 
उल्लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर निर्वाचन आयोग की सिफारिश के बाद राज्य में राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया है। माना जा रहा है कि राज्यपाल इस सिफारिश के आधार पर सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर सकते हैं। ऑपरेशन लोटस की आशंका के मद्देनजर झामुमो और कांग्रेस के कई विधायक विधायक रायपुर में है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्कूल से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम हटाया, अखिलेश यादव का तंज, अब तो...

अखिलेश यादव का तंज, भारत का नाम बदलकर 'भाजपा' करना ही बाकी

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

अगला लेख