2 घंटे लेट हुई उड़ान, स्पाइसजेट के कर्मचारियों से भिड़ गए यात्री

Webdunia
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023 (12:42 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली से पटना जा रही ‘स्पाइसजेट’ की उड़ान लेट होने पर शुक्रवार सुबह बवाल मच गया। विमान के उड़ान भरने में 2 घंटे से अधिक विलंब होने पर यात्रियों और एयरलाइन के कर्मचारियों के बीच दिल्ली हवाई अड्डे पर जबरदस्त बहस हो गई।
 
दिल्ली-पटना उड़ान (8721) में सवार एक यात्री ने बताया कि विमान को हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 से सुबह सात बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरनी थी। एयरलाइन के कर्मचारियों ने पहले कहा कि खराब मौसम की वजह से विमान को उड़ान भरने में देरी हो रही है, लेकिन बाद में तकनीकी समस्या को विलंब की वजह बताया गया।
 
उसके अनुसार, कई यात्री विलंब को लेकर गुस्से में आ गए और हवाई अड्डे पर उनकी एयरलाइन के कर्मचारियों के साथ तीखी बहस हो गई। विमान ने आखिरकार सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख