India-Sri Lanka : 3 दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके, आज PM मोदी से करेंगे मुलाकात

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 16 दिसंबर 2024 (00:30 IST)
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके सितंबर में शीर्ष पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को श्रीलंकाई नेता के साथ व्यापक वार्ता करेंगे, जिसमें व्यापार, निवेश, ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किये जाने की उम्मीद है। उनका बोधगया जाने का भी कार्यक्रम है।
 
भारतीय पक्ष द्वारा श्रीलंकाई नेता को यह भी बताया जाएगा कि नई दिल्ली को कोलंबो से द्वीपीय राष्ट्र में तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करने की अपेक्षा है। दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने दिसानायके का स्वागत किया।
<

Pleased to call on President @anuradisanayake at the start of his first State Visit to India.

Sri Lanka is key to both India’s Neighborhood First policy and SAGAR Outlook.

Confident that the talks with PM @narendramodi tomorrow will lead to greater trust and deeper… pic.twitter.com/GVAH35VzTH

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) December 15, 2024 >
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि दिसानायके की यात्रा भारत-श्रीलंका संबंधों को और गहरा करने तथा जन-केंद्रित साझेदारी को गति देने का एक अवसर होगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री द्वारा दिसानायके का स्वागत करने की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, "गर्मजोशी भरा और विशेष स्वागत!" श्रीलंकाई नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।
 
दिसानायके का भारत और श्रीलंका के बीच निवेश और वाणिज्यिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में एक व्यापारिक कार्यक्रम में भाग लेने का भी कार्यक्रम है। भारत और श्रीलंका के बीच समुद्री सहयोग भी इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है। श्रीलंका भारत का सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सागर नीति और पड़ोसी पहले नीति में श्रीलंका का केंद्रीय स्थान है।  इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19

राजस्थान : IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 लाख से ज्‍यादा नकदी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

अगला लेख