भारतीयों को सशस्त्र बलों की वीरता पर गर्व, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भावना और मजबूत हुई : मनोज सिन्हा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 21 मई 2025 (16:41 IST)
Governor Manoj Sinha News : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि भारत के लोगों को सशस्त्र बलों की वीरता पर गर्व है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह भावना और मजबूत हुई है। सिन्हा ने क्षेत्र में तैनात सेना और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में दुश्मन को घुटनों पर ला दिया गया। सिन्हा ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। हमारा पड़ोसी देश कर्ज लेकर आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है।
 
पुंछ ब्रिगेड मुख्यालय के दौरे पर पहुंचे सिन्हा ने क्षेत्र में तैनात सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में दुश्मन को घुटनों पर ला दिया गया। उन्होंने सैनिकों के बीच मिठाइयां बांटीं और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपराज्यपाल के साथ मुख्य सचिव अटल डुल्लू भी मौजूद रहे।
ALSO READ: क्या हार का इनाम है पाकिस्तान का 'नया' फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, भारत के इन 2 फील्ड मार्शल के सामने है बौना
भारत-पाकिस्तान के बीच आठ से 10 मई तक सैन्य संघर्ष के दौरान पुंछ समेत जम्मू क्षेत्र में भारी गोलाबारी और ड्रोन हमले हुए, जिनमें 27 लोग मारे गए और 70 लोग घायल हो गए। जवानों को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और जल्द ही चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।
ALSO READ: चीन और तुर्की का समर्थक रशिया क्या सच में भारत का दोस्त है?
उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, हमारा पड़ोसी देश कर्ज लेकर आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है। सिन्हा ने यह भी कहा कि इस महीने की शुरूआत में गोलेबारी में मारे गए लोगों के परिजनों को नौकरी दी जाएगी। उपराज्यपाल ने पुंछ स्थित नंगली साहिब गुरुद्वारे में मत्था भी टेका। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

सिया विवाद में मुख्यमंत्री CM डॉ. यादव की बड़ी कार्रवाई, 2 IAS को हटाया

गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

बिहार में 1 लाख मतदाता 'लापता', चुनाव आयोग के SIR में हुआ खुलासा

पाकिस्तानी वीडियो से मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान दंगा भड़काने की साजिश, 7 गिरफ्तार

AI हादसे के बाद भयानक गड़बड़ी, जान गंवाने वाले UK के शख्स के परिवार को मिला गलत शव, क्या बोली केंद्र सरकार

अगला लेख