पर्यावरण मंत्री यादव बोले- कुछ नुकसान के बावजूद प्रोजेक्ट चीता सफल रहा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 7 सितम्बर 2024 (00:17 IST)
Statement of Union Environment Minister regarding Project Cheetah : केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि जलवायु परिस्थितियों के भिन्न होने के कारण कुछ चीतों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बावजूद प्रोजेक्ट चीता काफी सफल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में अफ्रीकी चीतों के पहले ठिकाने मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में शावकों के जन्म ने प्रोजेक्ट की सफलता में योगदान दिया है।
 
वन्यजीव फोटोग्राफर आरजू खुराना की एक फोटोग्राफी प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर यादव ने कहा, प्रोजेक्ट चीता बहुत सफल रहा है। हम 20 चीते लाए... दुर्भाग्य से, जलवायु परिस्थितियों के कारण कुछ को खो दिया। हम गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में और चीते लाने की योजना बना रहे हैं।
ALSO READ: Kuno National Park से बुरी खबर, नाले में मृत मिला चीता पवन, फिर रहस्य बनी मौत
मंत्री ने कहा कि जब चीते आए तो कुनो में वन रेंजर चिंतित हो गए, लेकिन उन्होंने उनसे कहा कि वे चिंता न करें और पूरी लगन से काम करें क्योंकि ऐसे प्रयासों के परिणाम आने में समय लगता है। पहले अंतरमहाद्वीपीय स्थानांतरण के तहत अब तक कुल 20 चीते कुनो में लाए जा चुके हैं। सितंबर 2022 में नामीबिया से आठ और फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए थे।
ALSO READ: Kuno National Park : कूनो में फिर बढ़ा कुनबा, चीता गामिनी ने 5 शावकों को दिया जन्म
भारत आने के बाद से तीन मादा और पांच नर समेत कुल आठ चीते मर चुके हैं। भारत में 17 शावकों का जन्म हुआ है, जिनमें से 12 जीवित हैं। इसके साथ ही कुनो में शावकों समेत चीतों की कुल संख्या 24 हो गई है। फिलहाल सभी चीतों को बाड़ों में रखा गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

प्रदेश में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर CM डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश, कैबिनेट में डेटा सेंटर हब बनाने पर भी चर्चा

दिए की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

ब्रिटेन के स्टील्थ फाइटर जेट F-35B ने एक महीने बाद केरल से भरी उड़ान

कौन बनेगा भारत का उपराष्ट्रपति? ये 5 नाम हैं दौड़ में सबसे आगे

अब कब होगा Vice President का चुनाव, क्‍या है पूरी प्रक्रिया और जानिए क्‍या है इस पद के लिए योग्‍यता?

अगला लेख