अब दिल्ली में बवाल, हनुमान जयंती शोभायात्रा पर पथराव, कई घायल

Webdunia
शनिवार, 16 अप्रैल 2022 (20:15 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान के करौली, मध्यप्रदेश के खरगोन एवं अन्य स्थानों पर सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने के बाद अब राजधानी दिल्ली में भी बवाल मच गया। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके हनुमान जयंती के अवसर पर शनिवार को निकल रही शोभायात्रा पर पथराव किया गया। इस घटना के बाद दिल्ली के अन्य इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जहांगीरपुरी में आरएएफ की 2 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक हनुमान जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव किया। इसके बाद भगदड़ मच गई। दिल्ली में हुई इस हिंसा में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग गायल हो गए। 
 
बताया जा रहा है कि यह घटना कुशल सिनेमा के पास हुई। पथराव के बाद जहांगीरपुरी इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। उपद्रवियों की भीड़ ने गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की। 

हालात नियंत्रण में : इस बीच, दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि हालात बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

केजरीवाल की अपील : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शांति सुनिश्चित करना केंद्र की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं।
 
यह आतंकी हरकत है : इस बीच, भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्‍वीट कर कहा- दिल्ली के जहांगीर पुरी में हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ पथराव आतंकी हरकत है। बांग्लादेशी घुसपैठियों की बस्ती अब भारत के नागरिकों पर हमले करने की हिम्मत करने लगी है। इनके एक-एक के कागज चेक करके गैर कानूनी घुसपैठियों को देश से निकालना अब जरूरी हो गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‍डा?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

अलकायदा से जुड़ी 30 साल की शमा परवीन गिरफ्तार, पाकिस्तान से भी है कनेक्शन

सनातनी विधायक शुक्‍ला को प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल की फटकार, दाल-बाटी पार्टी में नहीं जाने वाले भी टेंशन में

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

अगला लेख