समस्तीपुर के पास स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, 1 व्यक्ति हिरासत में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (11:57 IST)
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने पथराव किया, जिससे पेंट्री कार सहित 3 कोच की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने बताया कि बीती रात करीब 9 बजकर 50 मिनट पर जब स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (जयनगर से नई दिल्ली-ट्रेन संख्या 12561) समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास पहुंची तभी कुछ बदमाशों ने ट्रेन पर पथराव किया।
 
इस घटना में पेंट्रीकार समेत 3 कोच की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। घटना के सिलसिले में संबंधित अधिकारियों ने 1 व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद ट्रेन मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार पथराव से यात्रियों में दहशत फैल गई।
 
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सतर्क लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी और कुछ देर बाद रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी वहां पहुंच गए। समस्तीपुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) आरके सिंह ने बताया कि 1 पेंट्रीकार और 2 बोगियों क्रमश: ए-1 और बी-2 की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख