गुजरात तट से 70 किलोमीटर दूर तूफान, ओमान की ओर बढ़ने की संभावना

Webdunia
रविवार, 17 जुलाई 2022 (13:48 IST)
नई दिल्ली। ओखा में गुजरात तट से 70 किलोमीटर दूर अरब सागर में उठ रहे तूफान के कारण 50 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवा चल रही है और यह तूफान ओमान की ओर बढ़ रहा है।इसके अगले 48 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में ओमान तट की ओर उत्तर-पश्चिम अरब सागर के पार जाने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी दबाव क्षेत्र में रूप में वर्गीकृत मौसम प्रणाली पर शनिवार सुबह पोरबंदर तट से 100 किलोमीटर पश्चिम में उसके बनने के बाद से नजर रख रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा रविवार सुबह जारी एक राष्ट्रीय बुलेटिन में कहा गया है, इसके अगले 48 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में ओमान तट की ओर उत्तर-पश्चिम अरब सागर के पार जाने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सौराष्ट्र और कच्छ तटों के निकट पूर्वोत्तर अरब सागर पर दबाव का क्षेत्र पिछले छह घंटे में पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ा, जो रविवार सुबह साढ़े पांच बजे पोरबंदर से लगभग 170 किलोमीटर पश्चिम पश्चिमोत्तर, ओखा से 70 किलोमीटर पश्चिम-पश्चिमोत्तर, नलिया (गुजरात) से 70 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और कराची (पाकिस्तान) से 270 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में केंद्रित था।

मौसम विभाग कार्यालय ने रविवार शाम तक हवा की गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे और कभी-कभी 65 किलोमीटर प्रति घंटे की उच्च गति पर पहुंचने की संभावना जताई है। गुजरात तट पर और इसके पास रविवार शाम तक समुद्र में स्थिति खराब रहने की संभावना है और मछुआरों को तूफान समाप्त होने तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: हिमाचल में बारिश का कहर, केदारनाथ में भूस्खलन, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

चीनी दवाओं की खातिर हर साल मार दिए जाते हैं 60 लाख गधे

सोनप्रयाग में भूस्खलन, केदारनाथ से लौट रहे 40 श्रद्धालुओं को SDRF ने बचाया

पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 4 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

LIVE: पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

अगला लेख