Hanuman Chalisa

जानिए पांच दिन से तबाही मचाने वाले तूफान की 10 खास बातें

Webdunia
मंगलवार, 8 मई 2018 (10:27 IST)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और गुरुग्राम तथा फरीदाबाद समेत उसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार देर रात तेज एवं धूलभरी आंधी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने आज भी 20 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। जानिए तूफान से जुड़ी 10 खास बातें... 
* मौसम विभाग ने देश के करीब 20 राज्यों को आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इनमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं।
* जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सबसे तूफान के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी आशंका।
* दिल्ली पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है और पुलिस ने लोगों से बिना तूफान की चेतावनी की जांच किए बाहर न निकलने के लिए कहा है। 
* इस दौरान दिल्ली में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। 
* दिल्ली और हरियाणा सरकार ने एहतियात बरतते हुए आज सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी है।
* दिल्ली मेट्रो के अधिकारी के अनुसार, अगर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, तो दिल्ली मेट्रो के पहिए थम जाएंगे। 
* भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर से उठा रेत का बवंडर देर शाम जिले के कई स्थानों से होता हुआ बीकानेर तक आ पहुंचा जिसके चलते जिले के अधिकतर हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
* लोग बेहद जरूरी होने पर ही आज घरों से निकले। तूफान के दौरान लोगों को कार के भीतर या फिर किसी पेड़ के नीचे नहीं खड़े हो।
* उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान की वजह से छत पर पेड़ गिरने की वजह से दो तीर्थयात्रियों की मौत।
* मौसम विभाग ने कहा कि इस बार तूफान का असर पिछले सप्ताह की तुलना में कम होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

अगला लेख